Greater Noida : 5 महीने से जिला बदर चल रहे बदमाश को पुलिस ने किया लंगड़ा, भेजा जेल

Sanchar Now
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक एक कोतवाली पुलिस व जिला बदर बदमाश के बीच सिरसा गोल चक्कर के पास मुठभेड़ हो गई । पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया । उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि सिरसा गोल चक्कर के पास वाहनों की जांच की जा रही थी । इस दौरान हरियाणा नंबर की एक कर को रुकने का इशारा किया गया, रोकने की बजाय कर चालक तेजी से गाड़ी चलाते हुए भागने लगा।

पेड़ से टकरा गई कार

अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई। कार से उतरकर बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी । पुलिस ने अपने बचाव में गोली चलाई । पुलिस की गोली लगने से बदमाश टिंकू घायल हो गया । जांच के दौरान पता चला है कि वह मूल रूप से जेवर के मॉडल पुरिया कस्बा का रहने वाला है।

हत्या समेत दर्ज कई मामले

वह लगभग 5 माह से जिला बाजार चल रहा है। टिंकू के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, गैंगस्टर सहित विभिन्न मामले में मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कर बरामद की है।

पढ़ें  फॉर्च्यूनर कार में जलाकर हत्या के मामले में पुलिस के चौंकाने वाले खुलासे में कई अनसुलझे सवाल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment