आज का पंचांग, 28 फरवरी 2025: आज फाल्गुन प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

28 February 2025 Ka Panchang: 28 फरवरी को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

28 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 28 फरवरी 2025 देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी
  • सिद्ध योग- 28 फरवरी को रात 8 बजकर 8 मिनट तक
  • शतभिषा नक्षत्र- 28 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक
  • आज के दिन से पांच दिनों तक चलने वाले पंचक शुरू हो जाएंगे। पंचक के पांच दिनों में शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर पहले 11:08 – 12:34 तक
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:23 – 12:51 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:10 – 12:36 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:53 – 12:19 तक
  • भोपाल- दोपहर पहले 11:06 – 12:33 तक
  • कोलकाता- सुबह 10:22 – 11:49 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:25 – 12:52 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:53 – 12:22 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:47 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:20 pm
पढ़ें  'हम सिर्फ संभावनाओं की बात नहीं करते, परिणाम भी देते हैं', CM योगी बोले-माफिया मुक्त होकर आगे बढ़ रहा यूपी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment