संकष्टी चतुर्थी आज, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल

Sanchar Now
2 Min Read

आज का पंचांग 4 अगस्त 2023, शुक्रवार: राष्ट्रीय मिति श्रावण 13, शक संवत् 1945 द्वितीय (अधिक) श्रावण कृष्ण तृतीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2080। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 20। मुहर्रम 16, हिजरी 1445 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 अगस्त सन् 2023 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। तृतीया तिथि मध्याह्न 12 बजकर 46 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 08 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ।

शोभन योग प्रातः 06 बजकर 13 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 46 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 11 बजकर 18 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार – गणेश चतुर्थी व्रत 2023।

सूर्योदय का समय 4 अगस्त 2023 : सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 4 अगस्त 2023 : शाम 7 बजकर 10 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 4 अगस्त 2023 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से 4 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 54 मिनट से 1 बजकर 34 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 8 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 2 मिनट से 10 बजकर 29 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 4 अगस्त 2023 : राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 2 मिनट से 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 41 मिनट से 2 बजकर 37 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment