Aaj Ka Panchang 7 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

आज का पंचांग, 7 दिसंबर 2023, गुरुवार
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 16, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष कृष्ण, दशमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 22, जमादि-उल्लावल-22, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहूकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। दशमी तिथि अगले दिन तड़के 05 बजकर 07 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

हस्त नक्षत्र प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 54 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजे तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। वणिज करण सायं 04 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 7 दिसंबर 2023 : सुबह 7 बजे।
सूर्यास्त का समय 7 दिसंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 7 दिसंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से दोपहर में 2 बजकर 38 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजे से 8 बजकर 18 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 7 दिसंबर 2023 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 28 मिनट से 11 बजकर 10 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक।

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 13 November 2023: आज सोमवती अमावस्या, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और योग का समय

आज का उपाय : गुरुवार को गाय को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर खिलाएं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment