Aamir Khan ने एक्स वाइफ Kiran Rao से तलाक के बाद साथ काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं लकी हूं वो मेरी जिंदगी में आईं’

Sanchar Now
2 Min Read

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्में लोग तो पसंद करते ही हैं, कई बार उनकी हाजिरजवाबी भी लोगों को हैरान कर जाती है. दरअसल हाल ही में आमिर ने ऐसे ही सवाल का मजेदार जवाब दिया. इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या तलाक के बाद भी एक दूसरे के साथ काम करना आसान है. तब आमिर ने भी मजेदार तरीके इस सवाल को हैंडल किया.

दरअसल हाल ही में आमिर खान की पत्नी किरण राव की फिल्म लापता लेडिज का ट्रेलर रिलीज किया गया. जिसके लिए वे काफी चर्चा बटोर रही हैं. वहीं अब दोनों हसबैंड वाइफ एक इंटरव्यू में साथ में दिखे जहां उन्होंने फिल्म को लेकर तो बातचीत की ही साथ में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वे खुलकर बोले. जब आमिर से पूछा गया कि फैंस जानना चाहते हैं कि क्या डिवोर्स के बाद साथ में काम करना आसान होता है, तब आमिर ने जवाब दिया, ‘क्या ये किसी डॉक्टर ने कहा है कि तलाक के बाद साथ में काम नहीं कर सकते’.

उन्होंने आगे कहा, ‘ये मेरी खुशनसीबी रही है कि मेरी जिंदगी में किरण आईं और हमने काफी अच्छा टाइम एक साथ बिताया. हम हमेशा इंसानी तौर पर जुड़े रहेंगे, हम एक फैमिली ही है’. वहीं किरण ने कहा. ‘हम दोनों को साथ में प्रोफेशनली काम करना भी काफी पसंद है’. वहीं लापता लेडिज को लेकर किरण राव ने हाल ही में खुलासा किया था कि इस फिल्म के लिए आमिर ने भी ऑडिशन दिया था. लेकिन हम दोनों ने ही फिल्म में मनोहर के रोल के लिए रवि किशन को चुना.

पढ़ें  एक-दूजे के हुए आयरा खान और नुपुर शिखरे, सामने आई शादी की पहली तस्वारें

हाल ही में आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी भी हुई जिसमें पूरा खान परिवार एक साथ दिखा. शादी में आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव शामिल हुईं वहीं आमिर के बच्चों ने भी इस शादी में खूब एंजॉय किया. इरा ने फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखरे से शादी की है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment