वेस्टइंडीज का धांसू बल्लेबाज बाल-बाल बचा, दक्षिण अफ्रीका में होटल के बाहर बंदूक दिखाकर बदमाशों ने लूटा

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। SA20 लीग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वेस्टइंडीज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर, फैबियन एलन (Fabian Allen) से हाल ही में जोहान्सबर्ग में बंदूक की नोक पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। जमैका के 28 वर्षीय ऑलराउंडर को टीम होटल के बाहर निशाना बनाया गया। फैबियन एलन पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

पार्ल रॉयल्स (Paarl Royals) टीम, SA20 और क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) से जुड़े कई स्रोतों ने इस घटना की पुष्टि की है। सीडब्ल्यूआई के एक सूत्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एलन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त, वेस्टइंडीज बोर्ड के एक प्रतिनिधि ने खिलाड़ी से संपर्क स्थापित करने के बाद राहत व्यक्त की।

क्रिकबज से बात करते हुए सीडब्ल्यूआई के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘हमारे मुख्य कोच आंद्रे कोली, जो जमैका के ही रहने वाले हैं, ने फैबियन से संपर्क किया। वह ठीक हैं।’

खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी है चिंता

बता दें कि बंदूक से लैस हमलावरों ने प्रसिद्ध सैंडटन सन होटल के पास एलन को घेर लिया और जबरन उनका फोन और बैग सहित निजी सामान छीन ले गए। इस घटना ने SA20 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

10 फरवरी को खेला जाएगा फाइनल मैच

गौरतलब हो कि यह घटना हाल के दिनों में SA20 खिलाड़ियों से जुड़े सुरक्षा संबंधी प्रकरण की दूसरी घटना है। यह लीग का दूसरा सीजन है, जो प्लेऑफ चरण में पहुंच गया है। पार्ल रॉयल्स रात में क्वालीफायर 1 के बाद 7 फरवरी को एलिमिनेटर खेलेगी। फाइनल 10 फरवरी को खेला जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment