दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, पुलिया से नीचे गिरी ट्रैवलर, 8 की मौत, सभी MP से जा रहे थे खाटू श्याम

Sanchar Now
2 Min Read

राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा हुआ है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक मिनी बस पलटने से 8 यात्रियों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 6 से ज्यादा घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में करीब 17 यात्री थे. ये बस सड़क से उतरकर 15 फुट गहरे नाले में गिर गई.

यात्रियों को निकालने के लिए हुआ क्रेन का इस्तेमाल

यह हादसा सुबह करीब 6 बजे एक्सप्रेसवे पर पोल नंबर 384 के पास हुआ, जो सिमलिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया. नाले में जमा गाद और पानी के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं, लेकिन फिर भी बचाव दल ने तुरंत काम शुरू कर दिया. क्षतिग्रस्त वाहन को बाहर निकालने और उसमें फंसे यात्रियों को बचाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया.

बचाव अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सिमलिया SHO नंद सिंह ने बताया कि हादसे के समय मिनीबस में करीब 17 यात्री सवार थे. इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आई हैं. घायलों को इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल और MBS अस्पताल सहित नजदीकी चिकित्सा केंद्रों में ले जाया जा रहा है. SHO ने बताया कि घायलों को जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस तैनात की गई हैं.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़कर नीचे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही सिमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया.  उपलब्ध सभी चार एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेज दिया गया, ताकि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल से खाटू श्याम जी सभी यात्री जा रहे थे बस में कुल 27 यात्री सवार थे फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.

पढ़ें  नई तकनीक को अपनाएं और हमेशा तैयार रहें, भुज में सैनिकों से बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment