चैम्बर आवंटन में फर्जीवाड़ी का आरोप लगाकर हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में चेंबर आवंटन में फर्जी वाले का आरोप लगाते हुए कुछ अधिवक्ता शनिवार को हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल पर बैठे अधिवक्ताओं ने चैंबर आवंटन निरस्त करने की मांग कर साथ प्रदर्शन भी किया। वही जनपद दीवानी में बार एसोसिएशन ने इस प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया है।

दरअसल, जिला न्यायालय गौतम बुद्ध नगर में उच्च न्यायालय के अनुपालन में 512 अधिवक्ताओं के लिए चैंबर आवंटित किए गए है। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने इन चेंबर में फर्जी वाले का आरोप लगाया है उनका कहना है कि योग्य उम्मीदवारों को चैंबर ना देते हुए फर्जीवाडा कर गलत उम्मीदवारों को चैंबर दे दिए गए हैं। जब तक यह चैंबर निरस्त नहीं होंगे उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

जिला न्यायालय में हड़ताल व प्रदर्शन कर रहे बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज भाटी बोड़ाकी ने बताया कि आज कार्यकारिणी के द्वारा बिना जमीन तय हुए चैम्बरों का हवाई ड्रॉ किया जा रहा था। कार्यकारिणी के द्वारा अपात्र अधिवक्ताओं को यह चैंबर आवंटित कर दिए गए जो यहां पर लगातार प्रैक्टिस में नहीं है। जबकि जो अधिवक्ता यहां पर लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं ऐसे अधिवक्ताओं के नाम चैंबर आवंटन सूची में नहीं है। उन्होंने 512 अधिवक्ताओं के लिए चेंबर प्रक्रिया को फर्जीवाडा बताते हुए हड़ताल कर प्रदर्शन के साथ आंदोलन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक अपात्र लोगों को आवंटित किए गए चैंबर निरस्त नहीं होंगे तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। आगे की रणनीति के लिए मंगलवार को सभी साथी अधिवक्ता धरना स्थल पर अग्रिम कार्रवाई पर सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे।

पढ़ें  Is Japan the Most Overrated Travel Destination in the World?

वही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश भाटी ने बताया कि मान्य उच्च न्यायालय के अनुपालन में 512 अधिवक्ताओं के चैंबर आवंटित होने थे जो योग्य उम्मीदवारों को आवंटित कर दिए गए हैं। उसके बाद भी कुछ उम्मीदवार रह गए हैं तो उनको भी जल्द ही चैंबर आवंटित कर दिए जाएंगे। लेकिन यहां जो धरना प्रदर्शन है यह राजनीति से प्रेरित है। इस प्रदर्शन के चलते लोगो के हित के साथ खिलवाड़ नही किया जाएगा। राजनीतिक स्वार्थ के चलते जो लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं वह 512 अधिवक्ताओं के लिए आवंटित किए गए चैंबरों का विरोध कर रहे हैं वह उनको रद्द करना चाहते हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment