CID के बाद अब फेमस शो ‘क्राइम पेट्रोल’ ने भी दी OTT पर दस्तक, जानें कब और कहां देखें

Sanchar Now
2 Min Read

ओटीटी प्लेटफॉर्म आज के दौर में सबसे बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में सामने आया है. ओटीटी के बढ़ते क्रेज ने थिएटर्स की हवा तो निकाली ही है और अब तो टीवी इंडस्ट्री को भी ओटीटी से खुली चुनौती मिल रही है. तभी तो अब टीवी का पॉपुलर शो क्राइम पेट्रोल भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गया है. इसे लेकर ताजा अपडेट्स भी सामने आ गए हैं. एक समय टीवी पर ये शो काफी पॉपुलर रहा था और मोस्ट व्यूड शोज में से भी एक था. अब ये शो ओटीटी पर फैंस का एंटरटेनमेंट करेगा.

नेटफ्लिक्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर क्राइम पेट्रोल के ओटीटी स्ट्रीमिंग की अनाउंसमेंट कर दी है. असल घटनाओं से प्रेरित होकर बनने वाले इस शो को अब आप नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं. सोमवार के दिन नेटफ्लिक्स ने इंस्टा के जरिए ये अनाउंसमेंट की. नेटफ्लिक्स इंडिया ने शो का टीजर जारी किया है जिसमें एक धुंधला शहर नजर आ रहा है और बैकग्राउंड में एक थ्रिल म्यूजिक भी बजता नजर आ रहा है. इसके साथ लिखा है- क्राइम पेट्रोल, सिटी क्राइम.

फैंस कर रहे ऐसे कमेंट

वहीं क्लिप के कैप्शन में लिखा है- अब शहर के हर क्राइम पर होगा कानून का कंट्रोल. देखिए क्राइम पेट्रोल सिटी क्राइम का नया एपिसोड्स हर सोमवार नेटफ्लिक्स पर. इसपर फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं. इससे पहले फैंस ने सीआईडी के ओटीटी डेब्यू का भी स्वागत किया था. वहीं इस शो की बात करें तो इसके ओटीटी डेब्यू पर फैंस के मिक्स्ड व्यूज आ रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- ये तो सबसे बढ़िया चीज हुई है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- ये सब क्या हो रहा है नेटफ्लिक्स पर. एक अन्य शख्स ने लिखा- अब तो तारक मेहता का चश्मा भी नेटफ्लिक्स पर जल्द आ जाएगा. लेकिन कुछ फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड नजर भी आ रहे हैं.

पढ़ें  अश्लील साइट पर 'तारक मेहता...' के कंटेंट के इस्तेमाल पर रोक, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment