यमुना नदी में डूब कर हुई छात्रों की मौत के बाद परिजनों को प्रशासन ने दी आर्थिक मदद

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में यमुना नदी में नहाते समय दो छात्र डूब गई थे जिनकी मौत हो गई थी। प्रशासन के द्वारा काफी तलाश करने के बाद 17 जुलाई को दोनों युवकों का शव यमुना नदी से बरामद हुए थे। दोनों मृतक छात्र के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए गुरुवार को एसडीएम सदर और जेवर विधायक पीड़ितों के घर पहुंचे जहां पर उन्होंने चार-चार लाख रुपये की दोनों परिवारों को आर्थिक मदद दी और सांत्वना देकर उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

दरअसल, यमुना नदी में ज्यादा पानी आ जाने से ग्रेटर नोएडा में कई गांव में बाढ़ के हालात बन गए थे उसी दौरान 16 जुलाई को 2 छात्र यमुना नदी में नहाने चले गए नहाते समय वह गहरे गड्ढे में चले गए और दोनों छात्र के नदी में डूबने की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जिसके बाद 17 जुलाई को दोनों युवकों के शव यमुना नदी से बरामद हुए थे

जेवर थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी संजीत (17) और धीरज (21) पड़ोस के रहने वाले थे। 16 जुलाई को यमुना नदी में बाढ़ आ जाने से पानी में संजीत अपने खेतों के नजदीक नहाने चला गया उसी दौरान जब वह डूब रहा था तभी धीरज ने कूदकर उसको बचाने का प्रयास किया लेकिन गहरे पानी में दोनों डूब गए। एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने दोनों को तलाशने का दिन भर प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका अगले दिन 17 जुलाई को दोनों को यमुना नदी में सर्चिंग अभियान के दौरान दोनों के शवों का पुलिस ने पंचायतना भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पढ़ें  देविका गोल्ड होम्स सोसायटी के निवासियों ने बिल्डर की सद्बुद्धि के लिए किया सुंदरकांड पाठ का आयोजन

दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है जिसके चलते जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने एसडीएम सदर अंकित कुमार के साथ दोनों पीड़ित परिवारों के घर पहुंच कर उनसे मुलाकात की और उनको राज्य आपदा संकटमोचन निधि से चार – चार लाख रुपए की आर्थिक मदद दी। इसके साथ ही परिवार की परेशानी में उनके साथ खड़े रहकर हर संभव मदद करने का अधिकारी और जनप्रतिनिधि ने आश्वासन दिया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment