बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के कारण रचा हत्या का षड्यंत्र

Sanchar Now
4 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलेमपुर गुर्जर गांव में बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को घांघोल पुलिया से सलेमपुर गांव की तरफ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस हथियार की बरामदगी के लिए एक आरोपी को लेकर मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस की सरकारी पिस्टल लेकर वहां से भागने लगा। पुलिस के द्वारा पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करते हुए गोली चलाई जो आरोपी बदमाश के पैर में लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों की पास से तमंचा और हत्या में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद कर लिया है।

दरअसल, सलेमपुर गुर्जर गांव में बीते 9 अगस्त को बुजुर्ग श्याम सिंह की घर पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान पूछताछ के बाद जब एक पुलिस आरोपी को हथियार की बरामदगी के लिए लेकर पहुंची। इसी दौरान पुलिस की आरोपी से मुठभेड़ हो गई इस मुठभेड़ में आरोपी बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि कासना थाना क्षेत्र के अंतर्गत 9 अगस्त को घर पर सोते समय बुजुर्ग श्याम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कासना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दादरी की दौलतराम कॉलोनी निवासी रविंद्र गौतम, कासना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गुर्जर गांव निवासी बॉबी और कासना थाना क्षेत्र के पंचायतन गांव निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।

पढ़ें  यमुना में नहाने गए जीजा-साले की डूबने से मौत, परिवार में मातम का माहौल

आलाकत्ल की बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़

गिरफ्तारी के बाद आरोपी राजकुमार से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया की हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा उसने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रोन वन ए के पास ग्रीन बेल्ट में छुपा दिया है। इसके बाद पुलिस आरोपी राजकुमार को घटनास्थल पर आला कत्ल तमंचे की बरामदगी के लिए लेकर पहुंची तो अचानक आरोपी राजकुमार पुलिस की सरकारी छीनकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस के द्वारा चलाई गई। गोली बदमाश के पैर में लगी है जिसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा आला कातिल बरामद कर लिया है।

पुरानी रंजिश के चलते हुई थी बुजुर्ग की हत्या

मृतक सलेमपुर गुर्जर निवासी श्याम सिंह की उसी गांव के रामपाल से पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते रामपाल व उसके दो बेटे अमित व राहुल ने इन तीनों आरोपियों के साथ मिलकर श्याम सिंह की हत्या का षडयंत्र रचा। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों रविंद्र, गौतम बॉबी और राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही इस मामले में रामपाल, अमित व राहुल अभी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment