अनुपम खेर के ऑफिस में तोड़फोड़ और लाखों की चोरी, एक्टर ने दर्ज कराई FIR, Video भी किया शेयर

Sanchar Now
3 Min Read

एक्टर अनुपम खेर के मुंबई स्थित ऑफिस में चोरी हो गई है। चोरों ने चार लाख की चोरी की और सारा सामान ऑटो रिक्शा में लेकर भाग गए। अनुपम खेर ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी और तुरंत ही पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। सामान लेकर भागते चोर सीसीटीवी में भी कैद हुए। घटना 19 जून की है।

Anupam Kher ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि चोर उनके ऑफिस में कैसे घुसे और क्या-क्या सामान चुराकर ले गए। वीडियो में एक्टर ने अपने ऑफिस की हालत भी दिखाई है।

अनुपम खेर ने दिखाया ऑफिस का हाल, बताया क्या-क्या हुआ चोरी

अनुपम खेर ने बताया कि 19 जून को दो चोर उनके वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में दरवाजा तोड़कर घुसे और तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्होंने करीब 4.15 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। वीडियो शेयर कर अनुपम खेर ने लिखा है, ‘कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में दो चोरों ने मेरे ऑफिस के दो दरवाजों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फिल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए। हमारे ऑफिस ने FIR करवा दी है, और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे, क्योंकि CCTV कैमरा में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिए हैं।भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे। ये वीडियो मेरे ऑफिस वालों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था।’

पढ़ें  HOT Alert! पूल किनारे काली बिकिनी में लेट दिशा पटानी ने बोल्डनेस की सारी हदें की पार, फीमेल यूजर बोली- आज तो लड़के गए काम से

बिल्डिंग में कुछ ही CCTV, एक्टर ने उनमें देखे चोर

वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने ईटाइम्स को बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर नकदी समेत करीब 4.15 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। अनुपम खेर ने भी इस बारे में ईटाइम्स से बात की और बताया कि जो रील चोरों ने चुराई, वह एक बैग में थी। चोरों को लगा कि शायद बैग में रुपये होंगे। वो फिल्म ‘मैंने गांधी को क्यों मारा’ के रील थे। अनुपम खेर ने आगे बताया, ‘यह एक पुरानी बिल्डिंग है, जिसमें कुछ ही सीसीटीवी कैमरे हैं। मुझे जो फुटेज मिला, उससे मैं देख सकता था कि इसमें दो लोग शामिल थे। पुलिस ने मुझे आश्वासन दिया है कि वो उनका पता लगा लेगी।’ अनुपम खेर एफआईआर भी दर्ज करवाई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment