जब डिजाइनर अफोर्ड करने के भी नहीं थे पैसे, गौरी ने शाहरुख के कहने पर डिजाइन किया था ‘मन्नत’

Sanchar Now
4 Min Read

शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के ड्रीम कपल हैं। शादी के सालों बाद भी उनकी बॉन्डिंग उतनी ही मजबूत है। कपल गोल सेट करने में वो कभी फेल नहीं होते। अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर शाहरुख सार्वजनिक रूप से कई बार गौरी पर मजाक भी बनाते हैं। सोमवार को गौरी ने अपनी किताब लॉन्च की। इतने बड़े मौके पर उनको सपोर्ट के लिए शाहरुख मौजूद रहे। इवेंट में शाहरुख ने करियर के शुरुआती दिनों से लेकर मन्नत के इंटीरियर तक पर कई खुलासे किए। उन्होंने गौरी की तारीफ करते हुए कहा कि वह घर में इस वक्त सबसे बिजी चल रही हैं। साथ ही उन्होंने पत्नी से एक शिकायत भी की।

कैसे किया मन्नत का इंटीरियर

शाहरुख ने कहा, ‘हम ताज के पास एक घर में रहते थे, जो मेरे डायरेक्टर का घर था। जब भी हमारे पास कुछ पैसे होते, हम कहते कि चलो एक घर खरीद लेते हैं। फिर हम खरीदने में कामयाब रहे। तब हमारे पास इसे सजाने के लिए पैसे नहीं थे। हमने एक डिजाइनर को बुलाया। जिसने हमें दोपहर का खाना सर्व किया था वह हमें बता रहा था कि वह इसे कैसे डिजान करेंगे, उसकी फीस मेरे एक महीने की कमाई से ज्यादा थी। तो हमने सोचा कि अब इसे खरीद लिया है, हम इसे कैसे कर सकते हैं? मैंने कहा, देखो गौरी, तुममे आर्टिस्टिक टैलेंट है, तो तुम घर की डिजाइनर क्यों नहीं बन जाती? मन्नत इस तरह शुरू हुआ। इतने सालों में हमने जो पैसा कमाया उससे हम छोटी-छोटी चीजें खरीदते रहे। एक बार हमारे पास थोड़े पैसे थे तो हमने सोफे के लिए लेदर फर और अन्य थोड़ी चीजें खरीदीं।’

पढ़ें  RCB की फ्रेंचाइजी खरीदेंगे अदार पूनावाला? इस एक ट्वीट ने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल

‘घर में सबसे बिजी है गौरी’

गौरी के बारे में शाहरुख कहते हैं, ‘गौरी और मैं सालों से एक दूसरे को जानते हैं। जब आप एक दूसरे को सालों से जानते हैं तो कई बार एक दूसरे के काम की कम सराहना करते हैं। मैं जो करता  हूं वह लंबे समय से करता आ रहा हूं और गौरी अपना बेस्ट करती आ रही हूं। हमारे तीन खूबसूरत बच्चे  हैं। वह एक ऐसे मूवी स्टार की पत्नी है जो बहुत पॉपुलर है।’ आगे शाहरुख कहते हैं, ‘हमारे परिवार में क्रिएटिविटी का सेंस औसत रहा है। गौरी काफी क्रिएटिव है। हम मुंबई में सेटल होने में  व्यस्त थे। उसने कभी यह महसूस नहीं किया कि उसका अपना एक पहलू है जिसे वह नहीं जानती। उसने यह सब अपने आप किया और वह करती रही। मुझसे, मेरे बच्चों और मेरी बहन से ज्यादा गौरी अब घर की सबसे बिजी पर्सन है। हम उससे पूछते रहते हैं कि वह इतना काम क्यों करती है तो वह जवाब देती है क्योंकि उसे संतुष्टि मिलती है।’

गौरी से शाहरुख की शिकायत

बुक लॉन्च पर शाहरुख ने यह भी बताया कि गौरी से उन्हें एक शिकायत है। उन्होंने कहा, ‘मेरी पत्नी बुक लॉन्च कर रही है और मुझे लॉन्च के समय यहां रहना है। वह मेरे कमरे और और मेरे घर को छोड़कर दुनियाभर में सबकुछ डिजाइन कर रही है लेकिन मैं एक माफ कर देने वाला इंसान हूं।’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment