अर्जुन तेंदुलकर ने किया बड़ा धमाका, एक ही मैच में चटका डाले 9 विकेट; टीम को दिलाई ऐतिहासिक जीत

Sanchar Now
3 Min Read

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने एक मुकाबले से सभी का ध्यान खींचा है. मैदान पर अर्जुन बल्लेबाजों का काल बनकर उतरे और गुच्छों में विकेट लेकर सनसनी फैला दी. अर्जुन का यह प्रदर्शन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन पर गहरा असर डालेगा. आईपीएल 2023 में मुंबई की तरफ से डेब्यू करने वाले अश्विन को उतने मौके नहीं मिले थे, लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम उनपर दांव लगाती है.

गेंदबाजी से मचाई तबाही

अर्जुन ने  डॉ. (कैप्टन) के थिमप्पैया स्मारक टूर्नामेंट में कर्नाटक के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. उन्होंने मेजबान टीम के खिलाफ 5 या 6 नहीं बल्कि 9 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. उनके प्रदर्शन के दम पर गोवा की टीम ने 189 रन से बेहतरीन जीत दर्ज की. दोनों पारियों में अर्जुन ने अपनी गेंदबाजी से अर्जुन बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट गए. उन्होंने एक के बाद एक बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

दोनों पारियों में झटके 9 विकेट

अर्जुन ने इस मैच की दोनों पारियों में कुल 26.3 ओवर तक गेंदबाजी की. इस दौरान उन्होंने महज 87 रन ही झटके और 9 विकेट अपने नाम किए. अर्जुन ने पहली पारी में 13 ओवर फेंके और 41 रन खर्च कर पंजा खोल दिया. बची हुई कसर बाकी गेंदबाजों ने पूरी कर दी. बेहतरीन गेंदबाजी के चलते पूरी टीम 103 के स्कोर पर सिमट गई. गोवा की तरफ से बेहतरीन बैटिंग भी देखने को मिली. अभिनव तेजराणा की 109 रन की पारी के दम पर 413 रन बनाए.

दूसरी पारी में अर्जुन का जलवा

पढ़ें  'स्पिरिट' के बाद अब 'कल्कि 2898 एडी- 2' से हुई दीपिका पादुकोण की छुट्टी, मेकर्स ने बताई ये वजह

अर्जुन तेंदुलकर का जलवा दूसरी पारी में भी बरकरार रहा. उन्होंने इस बार भी बल्लेबाजों को नतमस्तक कर दिया. इस बार कर्नाटक की टीम 30.4 ओवर में 121 रन पर सिमट गई. अर्जुन ने इस दौरान 13.3 ओवर फेंके और 46 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो अर्जुन ने 13 मैचों में 21 विकेट लिए हैं. आईपीएल में उन्होंने 5 मैच में 3 विकेट अपने नाम किए हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment