नोएडा में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, आठ करोड़ कीमत की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम अच्छेजा में अधिसूचित एरिया पर अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को बुल्डोजर चलाया गया. प्राधिकरण ने करीब 4 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा किया. कॉलोनाइजर  इस जमीन पर अवैध निर्माण करने की कोशिश कर रहे थे.

इस एरिया में बनाई जा रही थी अवैध कॉलोनी 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जिस पर अमल करते हुए प्राधिकरण की टीम अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने अच्छेजा में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. प्राधिकरण की SCEO प्रेरणा सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के ग्राम अच्छेजा के खसरा संख्या 1420 और 1421 की लगभग 4000 वर्ग मीटर जमीन पर रामायणम के नाम से विला बनाकर अवैध कालोनी बसाई जा रही थी.

इतने करोड़ की थी जमीन 

प्राधिकरण की तरफ से नोटिस जारी कर अवैध निर्माण पर रोक लगाई गई, लेकिन कॉलोनाइजर चोरी-छिपे बनाने की कोशिश कर रहे थे. गुरुवार को SDM जितेंद्र गौतम, तहसीलदार पुष्पा यादव, वर्क सर्किल दो के प्रभारी सन्नी यादव, वर्क सर्किल -1 के प्रभारी रतिक और वर्क सर्किल-3 के प्रभारी राजेश कुमार निम के साथ ही तीनों वर्क सर्किल की टीमों ने एसीपी बिसरख दीक्षा और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया. प्राधिकरण की टीम ने 06 जेसीबी और 2 डंपर की मदद से 3 घंटे में कार्रवाई खत्म की. मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 8 करोड़ रुपये से अधिक होने का आकलन है.

पढ़ें  7 महीने से वेतन न मिलने से नाराज आशाओं ने जिलाधिकारी से की शिकायत, जल्द वेतन का मिला आश्वासन

बिना नक्शा पास कराए न करें निर्माण 

वहीं ACEO प्रेरणा सिंह ने चेताया है कि अच्छेजा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में है. प्राधिकरण की अनुमति के बिना या फिर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ACEO ने जनमानस से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर करें. इस तरह की अवैध कॉलोनियों में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment