Sanchar Now। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (ऑटो एक्सपो) का आगाज 17 जनवरी से होगा। इस बार ऑटो एक्सपो का आयोजन तीन जगह पर किया जा रहा है। 17 जनवरी को दिल्ली के मंडपम से इसका आगाज़ होगा। वही 18 जनवरी को दिल्ली के यशोभूमि व 19 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर व मार्ट में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो की सुरुवात होगी।
दरअसल, इस बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में ऑटोमोबाइल के साथ बैटरी और टायर शो का भी आयोजन किया जाएगा। 17वे ऑटो एक्सपो में ऑटोमोबाइल जगत की 34 से अधिक कंपनियां भाग लेंगे। जो अपने भविष्य के वाहनों को इसमें प्रदर्शित करेंगे। जिसमें देश-विदेश से 5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन और ईवी के वाहन प्रदर्शित किए जाएंगे।
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में ऑटो एक्सपो का 19 जनवरी से शानदार आगाज़ होगा। जिसमें पहले दिन से ही आम लोगों को प्रदर्शनी देखने के लिए मौका मिलेगा। ग्रेटर नोएडा में लोगों को केवल चार दिन ही प्रदर्शनी देखने का मौका मिलेगा। इस बार ग्रेटर नोएडा में होने वाले ऑटो एक्सपो में बड़ी कंपनी की भविष्य की गाड़ियां और दोपहिया वाहन देखने को नहीं मिलेंगे। इस बार ग्रेटर नोएडा में केवल हैवी व्हीकल और इलेक्ट्रिक व्हीकल की कंपनियां ही प्रदर्शनी लगाएंगी।
ऑटो एक्सपो में इस बार नहीं लगेगा टिकट निशुल्क प्रवेश
ऑटो एक्सपो में गाड़ियों को देखने की दीवानगी के कारण लोग भारी संख्या में ऑटो एक्सपो में गाड़िया देखने पहुचते है। जिसके लिए लोगो को अब से पहले टिकट लेकर प्रवेश दिया जाता था जिसके लिए लोगो को उसकी कीमत भी चुकानी पड़ती थी। लेकिन इस बार आम लोगो को बिना टिकट के ऑटो एक्सपो में गाड़िया देखने को मिलेंगी।