नोएडा में सरेराह लड़कियों को किया ‘बैड टच’, CCTV में कैद हुई घटना

Sanchar Now
2 Min Read

थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में राह चलती युवतियों के साथ बाइक सवार दो शोहदों द्वारा बैड टच किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

आज सुबह किसी व्यक्ति ने पुलिस के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो टैग कर शिकायत की है कि सेक्टर 62 में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार दो युवक ने राह चलती लड़कियों के साथ बैड टच किया। अचानक हुई इस घटना से दोनों लड़कियां सहम गई, जिसके बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। वीडियो का संज्ञान लेकर अधिकारियों ने थाना सेक्टर 58 थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है। वीडियो के आधार पर बाइक का नंबर ट्रेस किया जा रहा है। इसके अलावा आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

वहीं इस घटना के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि मनचलों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वह राह चलती लड़कियों के साथ खुलेआम बैड टच की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

पढ़ें  बेरहम पिता ने डेढ साल की मासूम को उतारा मौत के घाट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment