मनीष सिसोदिया कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद भी बीमार पत्नी से नहीं मिल सके

Sanchar Now
2 Min Read

दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के फैसले पर मोहर लगा दी थी. आज सुबह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) दिल्ली पुलिस के साथ एबी 17 मथुरा रोड पहुंची जहां वह अपनी पत्नी से मुलाकात करने वाले थे. बता दें कि कोर्ट ने सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक उन्हें अपने परिवार से मिलने का वक्त दिया है. कोर्ट ने कहा था कि इस दौरान न तो वह मोबाइल पर किसी से बात करेंगे और न ही इंटरनेट का इस्तेमाल करेंगे.

लेकिनस उससे पहले ही मनीष सिसोदिया की पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उनकी पत्नी को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बता दें कि मनीष सिसोदिया की पत्नी मल्टीपल स्केलेरोसिस (Multiple Sclerosis) नाम से पीड़ित हैं. इस बीमारी के चलते दिमाग का शरीर से कंट्रोल कम होने लगता है. बता दें कि इससे पहले मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया की तबियत खराब होने के चलते उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

झूठे मामलों में जेल जाने से नहीं डरता मैं

बता दें कि जेल जाते समय मनीष सिसोदिया ने कहा था कि मुझे झूठे मामलों में जेल जाने से डर नहीं है. घर में मेरी पत्नी सीमा सिसोदिया अकेली है. वह लंबे अरसे से बीमार चल रही है. अब AAP लोग उनकी चिंता करना. मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी, 2023 को जब सीबीआई ने दिल्ली आ​बकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था.

कोर्ट ने रखी थी ये शर्त

पढ़ें  मनीष सिसोदिया दिवाली से पहले जा सकेंगे घर, धनतेरस पर मिली बड़ी खुशखबरी

मनीष सिसोदिया को जमानत देने से पहले दिल्ली कोर्ट ने उनके सामने कुछ शर्त रखी थी कि वह मीडिया से बात नहीं करेंगे. केवल परिवार से ही मिलेंगे. इसके अलावा मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment