हैवानियत! दलित किशोरी से 4 माह तक सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज

Sanchar Now
2 Min Read

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रोजा थाना इलाके में एक दलित नाबालिग लड़की से अलग-अलग समुदाय के दो लोगों द्वारा कथित रूप से कई माह तक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सुधीर जायसवाल ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पड़ोस में रहने वाली एक युवती के घर आती जाती थी, जहां युवती ने पीड़िता की मुलाकात तनवीर तथा दिलबाग से कराई थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया है।

उन्होंने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपी तनवीर और दिलबाग ने नाबालिग किशोरी से दुराचार किया तथा यह बात किसी को भी नहीं बताने की धमकी भी दी। शिकायत के अनुसार आरोपी चार माह से पीड़िता का यौन शोषण कर रहे थे। सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

जायसवाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर रोजा थाना क्षेत्र में आरोपी तनवीर, दिलबाग तथा युवती निशा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक दुष्कर्म), 354 (गरिमा भंग करने के इरादे से हमला) तथा अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पढ़ें  UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में खटीमा के देवेश आर्या की शानदार सफलता
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment