UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में खटीमा के देवेश आर्या की शानदार सफलता

Sanchar Now
2 Min Read

खटीमा। खटीमा क्षेत्र के होनहार युवा देवेश आर्या ने देश की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा Union Public Service Commission (UPSC) 2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 656 प्राप्त की है। खास बात यह है कि देवेश ने यह उपलब्धि अपने दूसरे प्रयास में हासिल की है। उनकी इस सफलता से खटीमा समेत चंपावत जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।

23 वर्षीय देवेश आर्या की प्रारंभिक शिक्षा खटीमा के सराफ पब्लिक स्कूल से हुई। उन्होंने वर्ष 2018 में हाईस्कूल परीक्षा में 86.8 प्रतिशत और वर्ष 2020 में इंटरमीडिएट (PCMB) में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने University of Delhi के प्रतिष्ठित Hindu College से बीएससी (ऑनर्स) बॉटनी की पढ़ाई पूरी की, जिसमें उन्होंने 7.76 CGPA हासिल किया।

देवेश की इस उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का भी अहम योगदान रहा है। उनकी माता पिंकी आर्या अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता हैं और अटल आदर्श इंटर कॉलेज, बराकोट (लोहाघाट) में कार्यरत हैं, जबकि उनके पिता महेश आर्या वन निगम के मुख्यालय में आरएम पद पर कार्यरत हैं।

देवेश आर्या की इस सफलता से खटीमा और लोहाघाट में खुशी की लहर है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

पढ़ें  चंदौली में निर्माणाधीन पुल गिरा… एक मजदूर घायल, ढलाई के दौरान हुआ हादसा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment