चंदौली में निर्माणाधीन पुल गिरा… एक मजदूर घायल, ढलाई के दौरान हुआ हादसा

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के चंदौली में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिर गया है। यहां ढलाई के बाद स्लैब अचानक भरभराकर गिरा। यह ओवरब्रिज हावड़ा-दिल्ली-गया रेल रूट पर बन रहा था। इस हादसे में एक मजूदर घायल हो गया है, उसका अस्पताल में इलाज जारी है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप

जानकारी के मुताबिक, रायबरेली के श्रेष्ठा अभिषेक बिल्ड सैन कंपनी को सेतु निगम ने टेंडर दिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीएम सदर एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और अन्य अधिकारी पहुंचे। घटना के बाद मौके से सभी मजदूरों को हटाया गया। आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

रात में हादसा होने के कारण टली बड़ी दुर्घटना

बता दें कि चंदौली का ये ओवरब्रिज बनाने में 100 से 150 मजदूर काम कर रहे थे। गनीमत रही कि ये घटना रात में हुई और अनहोनी से टल गई। अगर ओवरब्रिज का स्लैब दिन में गिरा होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। यहां रेलवे अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

सपा के पूर्व विधायक ने उठाए सवाल

पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। घटना के बाबत अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सदर थाना क्षेत्र के बनौली खुर्द गांव के पास हावड़ा-गया रूट का ये पूरा मामला है। जैसा कि मुझे जहां तक जानकारी है कि इस पुल बनाने के लिए आधा पैसा केंद्र सरकार का लगता है और आधा पैसा उत्तर प्रदेश सरकार का लगता है। तो डबल इंजन की सरकार में डबल का ये काम है। यह भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है।

पढ़ें  केंद्र ने आपदा मद में उत्तराखंड के लिए मंजूर किए 139 करोड़, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

उन्होंने आगे कहा कि इसमें सबसे पहला दोषी इसका ठेकेदार है। ठेकेदार से ज्यादा दोषी वो अधिकारी हैं। और अधिकारी से ज्यादा दोषी हैं कमीशन लेने वाले नेता। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषियों को जेल भेजना चाहिए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment