उत्तराखंड Re-NEET एग्जाम तैयारी, 10 जिलों में 53 परीक्षा केंद्र, 24 घंटे पहले धारा 163 लागू

Sanchar Now
3 Min Read

नीट (यूजी) 21 जून को होनी है. परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं. देहरादून के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार मिश्रा ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए देहरादून में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध और पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिस लाइन देहरादून में परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की.

परीक्षा की तैयारी को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सभी जोनल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा केन्द्रों का पूर्व निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि कंट्रोल रूम, जैमर और सीसीटीवी कैमरे समय से स्थापित हो जाएं. साथ ही, इन उपकरणों की कार्यशीलता की भी जांच कर ली जाए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो.

जोनल अधि‍कारी लेंगे सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के दिन सभी जोनल अधिकारी निर्धारित समय से चार घंटे पूर्व अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे. वे यह सुनिश्चित करेंगे कि निष्पक्ष परीक्षा संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

परीक्षा केंद्रों की भैत‍िक सुरक्षा पर जोर 

पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की भौतिक सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया. निर्देश दिए गए कि सभी केन्द्रों की चारदीवारी और बाउंड्री वॉल का निरीक्षण किया जाए. यदि किसी केन्द्र की चारदीवारी क्षतिग्रस्त पाई जाती है तो इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों और संबंधित प्रधानाचार्य को देकर आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए.

पढ़ें  कानपुर: ACP मोहसिन खान पर रेप का आरोप लगाने वाली IIT छात्रा फंसी, दर्ज होगी FIR

परीक्षा केंद्रों पर पुल‍िस बल की होगी तैनाती 

परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सघन जांच और फ्रिस्किंग के बाद ही उन्हें केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केन्द्र के भीतर परीक्षार्थियों के अलावा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

सुरक्षा-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए परीक्षा केन्द्रों के आसपास मोबाइल पुलिस पार्टियां तैनात की जाएंगी. इनका मुख्य उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करना होगा.

इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित होटल, ढाबों, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. वहां ठहरे लोगों का सत्यापन किया जाएगा और परीक्षा से पहले या परीक्षा अवधि के दौरान संदिग्ध रूप से ठहरे व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment