UP: पेड़ से उलटा लटकाकर पीटा, बाल मुंडवाया; गोबर उठाने से मना करने पर दबंगों ने दी ऐसी सजा

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां भैंस के लिए चारा बनाने और गोबर उठाने से मना करने पर एक युवक के साथ बर्बरता की गई. पीड़ित बाबा कबूतरा (45) ने बताया कि बड़ागांव के ग्राम टाकोरी के चार दबंगों ने गांव ले जाकर उसके साथ मारपीट की. फिर उसके हाथ-पैर बांधकर पेड़ से उल्टा लटका दिया और मुंह में जबरन पानी डाला

इसके बाद उसका सिर मुंडवाया और जुलूस निकाला, इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं. पीड़ित बाबा कबूतरा के चार बच्चे हैं और वो परिवार का भरण पोषण करने के लिए मजदूरी करता है.

युवक को हाथ-पैर बांधे पेड़ पर लटकाया

बाबा कबूतरा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि बड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम टाकोरी में रहने वाले दबंग शख्स उस पर दवाब बना रहा है कि वह पाडरी में न रहे, बल्कि उसके घर पर रहकर गाय-भैंसों की सानी बनाए और गोबर फेंके. मैं उसकी इस बात के लिए तैयार नहीं हुआ तो उसे यह बात नागवार गुजरी और दो दिन पहले बुधवार को वह खेत पर मूंगफली उखाड़ रहा था.

इसी दौरान विजय पुत्र प्रेम, नकुल पुत्र रंग्गा, शत्रुघन पुत्र अलख प्रसाद और कालू पुत्र प्रेम खेत पर आए और उसे घसीटते हुए सड़क तक ले गए. फिर गाड़ी में बैठाया और टाकोरी गांव ले गए और उसके साथ मारपीट की. आरोपियों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और फिर पेड़ पर उल्टा लटका दिया. इतना ही नहीं जबरदस्ती उसके मुंह में पानी भर दिया. पानी नाक से निकला तो दम घुटने लगा. वो रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन वो हंसते-हंसते उसे यातनाएं देते रहे.

पढ़ें  कारोबारी के घर से 75 लाख का सोने का बिस्कुट चोरी, घर में काम करने वाली महिला गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का एक सोशल मीडिया के माध्यम से एक मामला संज्ञान में आया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक के हाथ-पैर बांधकर उसके बाल काटे जा रहा हैं. केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment