भाकियू लोक शक्ति ने किसानों की समस्याओं को लेकर जीबीयू की पंचायत, एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय पर पंचायत का आयोजन किया। जिसमे बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को हुए नुकसान व आवारा पशुओं के द्वारा किसानों की फसल को नष्ट करने की समस्याओं को लेकर पंचायत की गई। पंचायत के बाद अपनी मांगों को लेकर सदर तहसील के उप जिलाधिकारी अंकित कुमार को ज्ञापन सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने बताया कि आवारा पशुओं से छुटकारा पाने के लिए कृषि विभाग द्वारा कृषि सुरक्षा दल (एग्रीकल्चर सिक्योरिटी फोर्स) का गठन किया जाना चाहिए जिससे आवारा पशुओं की फसल की सुरक्षा हो सके क्योंकि आवारा पशुओं से किसानों की फसल की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही बेमौसम हुई बारिश व ओलावृष्टि से भी किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सरकार व प्रशासन किसानों की फसल का मुआयना कराकर उचित मुआवजा दे।

उन्होंने कहा कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में किसानों को उनकी आबादी की घरोनी (घर का मालिकाना हक का पेपर) अभी तक नहीं मिल पाए है सरकार ने घरोनी बनाने और किसानों को देने के काफी समय पहले निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने कोई घरोनी बनाने का काम शुरू नहीं किया है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आए थे जहां पर उन्होंने कहा था कि किसानों को घरोनी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के द्वारा दी जाएगी।

कृषि सुरक्षा दल के गठन की मांग

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह ने सोमवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय पर पंचायत के दौरान कृषि सुरक्षा दल का गठन बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गांव में किसानों की फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए कृषि सुरक्षा दल का गठन हो। यह दल आवारा पशुओं से खेती की सुरक्षा करें क्योंकि एक ही रात में लावारिस आवारा पशु किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा देते है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। कृषि सुरक्षा दल का गठन होने से युवाओं को रोजगार भी मिलेगा और आवारा पशुओं से किसानों की खेती की भी सुरक्षा हो जाएगी।

पढ़ें  YEIDA की RPS-09/2025 योजना का ड्रा संपन्न, 54225 में से 276 आवेदकों को मिला आवासीय भूखंड

इन सभी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति से सदर उप जिलाधिकारी अंकित कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिस पर उपजिलाधिकारी ने 15 दिन के अंदर वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में इनकी मांगों को लेकर पूरा कराने का आश्वासन दिया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment