चार मूर्ति चौक हादसा – प्राधिकरण की टीम ने सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास में गिरकर युवक- युवती की मौत की घटना से प्राधिकरण के अधिकारीगण भी बहुत आहत हैं। सीईओ एनजी रवि कुमार, एसीईओ प्रेरणा सिंह व अन्य अधिकारियों ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वहीं, सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग की टीम ने घटना के तुरंत बाद मौके पर जाकर जायजा भी लिया। सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई गई, जिसमें बाइक की तीव्र गति दिख रही है। मौके पर जायजा लेने के बाद परियोजना विभाग की टीम ने बताया कि अंडरपास के निर्माण को देखते हुए डबल बैरिकेटिंग भी की गई है। बाइक की गति अधिक होने की वजह से बैरिकेटिंग को तोड़कर युवक- युवती अंडरपास में गिरे थे, जिससे यह हादसा हुआ।

प्राधिकरण का कहना है कि चौराहे पर पर्याप्त रोशनी का भी इंतजाम है। वीडियो में पर्याप्त रोशनी भी दिख रही है। यही नहीं, अंडरपास के निर्माण के लिए नोएडा से आते समय 130 मीटर रोड पर कोई अतिरिक्त डायवर्जन नहीं किया गया है, सिर्फ 60 मीटर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन है, जिस जगह अंडरपास बन रहा है, वहां पहले से चौराहा था।

पढ़ें  श्रमिक दिवस पर गौतमबुद्धनगर में मेगा हेल्थ कैंप, 201 केंद्रों पर मिलेगा निःशुल्क इलाज
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment