दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा एक्शन, ऑक्शन से पहले इन दो भारतीय खिलाड़ियों को निकाला

Sanchar Now
2 Min Read

आईपीएल 2024 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली अभी से शुरू हो गई है। कई स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम छोड़ दूसरी टीम में शामिल होने पड़ रहा है। इस कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी टीम के दो खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। अब यह देखने वाली बात होगी कि इन खिलाड़ियों को किस टीम में शामिल किया जाता है।

पृथ्वी शॉ को भी किया जा सकता है रिलीज

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी नीलामी से पहले सरफराज खान और मनीष पांडे को रिलीज करने वाली है। यह खबर रिपोर्ट के हवाले से मिली है। इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्रेंचाइजी के साथ पृथ्वी शॉ का भविष्य भी संदेह में है। ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों का दिल्ली कैपिटल्स से पत्ता कट सकता है। सरफराज ने दिल्ली के लिए चार मैचों में 53 रन बनाए हैं, जबकि मनीष पांडे ने 10 मैचों में 160 रन के साथ अपना सीजन समाप्त किया था।

CSK में शामिल हो सकता है स्टार

रिपोर्ट की मानें तो मनीष पांडे को दिल्ली से रिलीज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल किया जा सकता है। मनीष पांडे ने अपने शानदार आईपीएल करियर में 3808 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स 2023 आईपीएल में अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी। पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत एक्सीडेंट होने के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन इस सीजन में वह टीम के हिस्सा ले सकते हैं। इसकी अपार संभावना है कि कार दुर्घटना में जीवित रहने के बाद ऋषभ पंत आईपीएल 2024 के माध्यम से क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। 2024 आईपीएल सीजन के लिए नीलामी 19 दिसंबर को होने वाली है।

पढ़ें  शाहरुख खान के स्टंपिंग पर बवाल! ऋषभ पंत ने की 'चीटिंग' या अंपायर से हुई गलती?
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment