यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात 6 आईएएस, 15 IPS अफसरों के तबादले

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. बुधवार देर रात को 6 IAS और 15 IPS अधिकारियों के तबादलों की लिस्ट जारी की गई है. महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद को कुंभ मेले की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि महानिरीक्षक निबंधन कंचन वर्मा को उनके स्थान पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया है.

वहीं योगी सरकार ने राज्य के 15 आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं. एक DIG रेंज और 3 एसपी बदले गए हैं. देर रात जारी की गई लिस्ट के मुताबिक IPS के. सत्यनारायण को एडीजी सीबीसीआईडी बनाया गया है. जबकि आईपीएस पवन कुमार को अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज बनाया गया है.

वहीं आईपीएस अधिकारी अरविंद मिश्रा को एसपी पावर कॉरपोरेशन लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह वर्तमान में एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना के पद पर कानपुर में तैनात थे. उधर, आईपीएस शैलेंद्र राय को पुलिस अधीक्षक (SP) पीटीएस के पद पर मेरठ भेजा गया है. वह वर्तमान में आजमगढ़ में एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना के पद पर तैनात थे.

योगी सरकार ने आईपीएस चंद्र प्रकाश शुक्ला को एसपी इंटेलिजेंस आजमगढ़ भेजा है. जबकि विपिन कुमार मिश्रा की तैनाती वाराणसी में डीआईजी पीएसी के पद पर की गई है. उधर, आईपीएस भारती सिंह को डीआईजी पीटीएस मेरठ भेजा गया है. अजय कुमार सिंह को डीआईजी चित्रकूट धाम रेंज भेजा है.

इन 6 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

इन IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

 

पढ़ें  मुख्तार अंसारी के करीबी बिल्डर पर बड़ी कार्रवाई, सिराज अहमद का न्यू FI हॉस्पिटल सील, अवैध फ्लैट होंगे ध्वस्त
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment