सीमा गुलाम हैदर की बड़ी मुश्किलें, वायरल ऑडियो में सीमा हैदर को लेकर हुए कई बड़े खुलासे

Sanchar Now
5 Min Read

संचार न्यूज़। पाकिस्तान से आई सीमा गुलाम हैदर से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में गुलाम हैदर का हरियाणा निवासी वकील मोमिन मालिक और एक पाकिस्तानी युवक बात कर रहे हैं। जिसमें सीमा हैदर के द्वारा पाकिस्तान में अपने चाचा के पास आर्मी कैंप में रहने की बात की जा रही है। इसके साथ ही पाकिस्तानी युवक बातचीत में बता रहा है की सीमा हैदर को पब्जी गेम भी खेलना नहीं आता। ऑडियो वायरल होने के बाद सीमा हैदर ने भी इस मामले पर अपनी सफाई पेश किया की है। वही सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने भी मामले में जांच की बात की है।

 

दरअसल, पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर इस समय भारत में ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के घर पर पत्नी बनकर रह रही है सीमा हैदर के साथ चार बच्चे भी हैं। जिनको लेकर वह एक साल पहले पाकिस्तान से नेपाल होते हुए अवैध रूप से भारत में आकर रबूपुरा में रह रही है। अब सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने जिला न्यायालय गौतम बुद्ध नगर में मामला दर्ज कर अपने बच्चों को वापस लेने की मांग की है। वही रबूपुरा में कुछ दिन पहले सीमा हैदर व सचिन मीणा ने शादी की सालगिरह मनाई थी। जिसको लेकर पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने जिला न्यायालय गौतम बुध नगर में शादी की सालगिरह में शामिल होने वाले सचिन मीणा, उसके वकील एपी सिंह, पंडित और अन्य लोगों को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की है। जिस पर जिला न्यायालय ने सभी को नोटिस जारी कर दिया है।

पढ़ें  नकली नोट छापने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के अधिवक्ता मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा हैदर के पाकिस्तानी एक अति परिचित व्यक्ति के द्वारा जो स्टेटमेंट दी गई है। उसको देखते हुए सीमा हैदर भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा हैदर पाकिस्तान में अपने चाचा के पास आर्मी कैंप में जाया करती थी और वहां पर 8 से 10 दिन रहकर फिर वापस अपने घर आ जाती थी। इसके साथ ही सीमा हैदर को जो रिक्शावाला आर्मी कैंप लेकर जाया करता था वह आज तक लापता है। इसके साथ ही सीमा के परिचित ने बताया कि सीमा हैदर मोबाइल सॉफ्टवेयर और लैपटॉप को चलाने में काफी ज्यादा एक्सपर्ट है। ऑडियो रिकॉर्डिंग में पाकिस्तान व्यक्ति ने बताया कि सीमा हैदर को पब्जी तक खेलने नहीं आता। पाकिस्तान में बैन होने के बाद भी सीमा टिक टॉक चलाया करती थी। मोमिन मलिक ने सीमा हैदर की जमानत को रद्द करते हुए उसे जेल भेजने की मांग की और सीमा हैदर को भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

 

इस पूरे मामले पर सीमा हैदर की भी एक वीडियो सामने आई है। जिसमें सीमा हैदर का कहना है कि वह रबूपुरा में सचिन मीणा के घर पर रह रही है और उसकी पुलिस सहित अन्य कई सुरक्षा एजेंसी या जांच कर रही है। सभी के पास सीमा का मोबाइल नंबर है अगर वह गलत है तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इसके साथ ही उसका कहना है कि जो अन्य लोग भी पाकिस्तान के लोगों से बातचीत कर रहे हैं उनकी भी जांच होनी बहुत जरूरी है। वीडियो में सीमा हैदर ने खुद को सनातनी बताया है।

पढ़ें  ड्रग्स फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 200 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो अफ्रीकी मूल के नागरिक गिरफ्तार

 

सीमा हैदर के अधिवक्ता ए पी सिंह ने बताया कि कुछ ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में भारत की सुरक्षा एजेंसी को सभी की जांच करनी चाहिए। चाहे सीमा हैदर हो या अन्य हो जिनकी ऑडियो वायरल हो रही है सभी की सुरक्षा एजेंसी को जांच की जाए और जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय एनआईए से इस मामले की जांच कराए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment