नकली नोट छापने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

आरोपियों के कब्जे से अवैध गांजा सहित नकली नोट छापने का सामान बरामद

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो ऐसे शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है जो नकली नोट बनाते थे और गांजा बेचते थे। गांजे के दौरान ही नकली नोटों को बाजार में चलाते थे। पुलिस ने इनके पास से नकली नोट नकली करेंसी बनाने में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण, एक मोटरसाइकिल और 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

दरअसल, सूरजपुर पुलिस जिला न्यायालय के पास वाहन चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को एक बाइक पर संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसको रोक कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ इसके साथ ही नकली नोट भी पुलिस को बरामद हुए। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ प्रिंटर के द्वारा नकली नोट छापता है और बाजार में लोगो को नकली नोट चला देता है।

डीसीपी सेंट्रल जोन राम बदन सिंह ने बताया कि सूरजपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार किया है। जिनमें जनपद जौनपुर के थाना शाहगंज क्षेत्र के मनिया गांव निवासी साहिल कुमार उर्फ सुंदर उर्फ संजू जो वर्तमान में कस्बा सूरजपुर में रहता है और दूसरा आरोपी जिला कानपुर थाना अमराहट क्षेत्र के गांव अमराहट निवासी शालू गिरफ्तार किया है यह वर्तमान में सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव में किराए के मकान पर रहता है। पूछताछ में एक इनके एक अन्य साथी की भी जानकारी हुई है जिसका नाम मोनू है वह भी कस्बा सूरजपुर में किराए के मकान में रहता था जो वर्तमान में एक बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद है।

पढ़ें  31वें फ्लोर पर बर्थडे पार्टी, फिर 30 मिनट तक लिफ्ट में थमी सांसें... ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मॉल में मची अफरा-तफरी

डीसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 300 ग्राम अवैध गांजा जिसकी कीमत लगभग ₹10000 है और ₹6000 के नकली नोट, 200 रुपये के दो 100-100 के नकली नोट जिन के द्वारा यह नोट छपते थे। एक मोटरसाइकिल, एक कलर प्रिंटर और पेपर के साथ एक स्याही की डिब्बी बरामद की है। इनमें से साहिल कुमार पर 3 वह शालू पर एक आपराधिक मामला दर्ज है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment