iPhone-18 प्रो छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ग्रेटर पुलिस ने तीन शातिर बदमाश दबोचे

Sanchar Now
4 Min Read

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में महिला से iPhone 18 Pro देखने के बहाने मोबाइल लूटने वाले तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने 21 सितंबर को चेरी काउंटी सोसायटी के पास महिला से उसका महंगा फोन हाथ में लिया और लेकर फरार हो गए थे. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से आरोपियों को पकड़ लिया. उनके कब्जे से iPhone 18 Pro समेत पांच मोबाइल, दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है. पीड़िता ने फोन वापस मिलने पर यूपी पुलिस और नोएडा पुलिस कमिश्नरेट का आभार जताया.

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना बिसरख पुलिस ने शुक्रवार को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान उर्फ सुहैल, अजाज उर्फ अज्जू उर्फ सोनू निवासी बुलंदशहर तथा नईम निवासी हापुड़ के रूप में हुई है. पुलिस ने इन्हें 6% एरिया पार्क के पास से गिरफ्तार किया.

आईफोन 18 प्रो समेत पांच मोबाइल बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से स्नैचिंग और लूट की घटनाओं में छीने गए पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. इनमें एक आईफोन 18 प्रो भी शामिल है. इसके अलावा दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस, 2500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

महिला से देखने के बहाने छीना था फोन

बिसरख थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि 21 सितंबर 2026 को आरोपियों ने चेरी काउंटी सोसायटी के पास एक महिला से आईफोन 18 प्रो देखने के बहाने मोबाइल लिया था. मोबाइल हाथ में लेते ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली.

पढ़ें  Greater Noida Authority के नए सीईओ रवि कुमार एनजी बने, रितु माहेश्वरी को हटाया! UP में 4 IAS अफसरों के तबादले

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार सलमान उर्फ सुहैल मोटरसाइकिल चलाता था, जबकि अजाज पीछे बैठता था. दोनों सुनसान रास्तों, बाजारों और ई-रिक्शा में बैठे लोगों को निशाना बनाते थे. कभी मोबाइल देखने का बहाना करते और कभी सीधे झपट्टा मारकर फोन छीन लेते थे. इसके बाद दोनों तेजी से बाइक लेकर फरार हो जाते थे.

चोरी के मोबाइल दूसरे राज्यों में बेचता था नईम

पुलिस जांच में सामने आया है कि लूटे और छीने गए मोबाइल फोन नईम को बेच दिए जाते थे. नईम इन मोबाइलों को खरीदकर पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों में सप्लाई करता था. पुलिस के मुताबिक नईम का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है. उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.

ऑटो चालक होने का उठाता था फायदा

पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान पिछले तीन वर्षों से नोएडा में ऑटो चला रहा था. इसी वजह से उसे क्षेत्र के रास्तों और गलियों की अच्छी जानकारी थी. वह इसी जानकारी का फायदा उठाकर वारदात के बाद तेजी से फरार हो जाता था.

पीड़िता ने पुलिस का जताया आभार

आईफोन 18 प्रो वापस मिलने के बाद पीड़िता सुरभि भंडारी ने पुलिस का धन्यवाद किया. उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को ऑफिस जाते समय बाइक सवार दो युवक उनका फोन छीनकर भाग गए थे. सुरभि ने कहा, ‘आज बिसरख कोतवाली से कॉल आया कि आपका आईफोन मिल गया है. मैंने थाने जाकर अपना फोन और आरोपियों की पहचान भी कर ली. मैं यूपी पुलिस और विशेष रूप से नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मेरा फोन वापस दिलाने में मदद की.’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment