अल्टो कार पर स्टंट करते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में लगातार स्टंट करने की वीडियो सामने आ रही है । ऐसा ही एक वीडियो ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पर एक युवक अल्टो गाड़ी के बोनट पर बैठा हुआ है और दो युवक गाड़ी में बैठे हुए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आल्टो कार में स्टंट करते हुए युवक का वीडियो हुआ वायरल।

पुलिस की लाख शख्ती के बाद भी स्टंटबाज स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार अपनी जान और दूसरों की जान को जोखिम में डालकर स्टंट कर रहे हैं। ऐसा ही वीडियो अब ग्रेटर नोएडा से सामने आया है, जहां आल्टो कार सवार कुछ युवक डीसीपी ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर ही स्टंट करते हुए दिखाइ दिए। जहा युवक अल्टो गाड़ी के बोनट पर बैठा है। अल्टो गाड़ी को बहुत ही तेज रफ्तार से चलाया जा रहा है ।गाड़ी में अंदर बैठा हुआ युवक बाहर बैठे युवक की वीडियो बना रहा है।गाड़ी के बोनट पर बैठा हुआ युवक चिल्ला रहा है लेकिन गाड़ी तेज रफ्तार से ही चल रही है ।

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता दिखाने के लिए व इंस्टाग्राम पर अपने फ़ॉलोअर्स बढ़ने के लिए युवा अपनी जान को जोखिम में डालकर इस तरह की वीडियो बनने से भी परहेज नही करते है। यह वीडियो नॉलेजपार्क थाना क्षेत्र का हैं जहां पर यह युवक कार से स्टंट कार वीडियो बना रहे हैं फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो में गाड़ी के आधार पर कार्यवाही की बात कर रही है।

इससे पहले भी जिले में कई ऐसी वीडियो वायरल हुई हैं जिनमे युवक इसी तरह के स्टंट करते हुए नजर आए हैं। इससे पहले कई बार पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की और उनको जेल भेज दिया लेकिन उसके बाद भी अभी भी युवक स्टंट कर वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रहे है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment