कर्ज में डूबे युवक ने नोएडा की सबसे ऊंची बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, टुकड़ों में बिखरा शरीर

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा: नोएडा की सबसे ऊंची इमारत सुपरनोवा से छलांग लगाकर एक युवक के खुदकुशी करने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने खुदकुशी कर ली. नोएडा सेक्टर 94 में सुपरनोवा की बिल्डिंग है. जिसे यूपी की सबसे ऊंची इमारत भी कहा जाता है. सुसाइड करने वाले युवक की पहचान और वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. एंबुलेंस के साथ टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद युवक के शव को टुकड़ों को समेट कर उठाया गया है.

बताया जाता है कि सुसाइड करने वाला युवक सुपरनोवा के AIR BNB में रुका था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मालूम हो कि इससे पहले भी सुपरनोवा विवादों में रहा है. युवक के छलांग लगाने वाला वीडियो भी सामने आया है. हालांकि यह वीडियो डिस्टर्ब करने वाला है. इसलिए हम यहां आपको वो पूरा वीडियो नहीं दिखा रहे. लेकिन वीडियो के स्क्रीनशॉट से आप इस घटना को समझ सकते हैं.

सुपरनोवा बिल्डिंग के कूदने वाला युवक मानेसर था, काफी कर्ज में था

सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले शख्स की पहचान 29 साल के संभव जैन के रूप में हुई है. संभव हरियाणा के मानेसर का रहने वाला था. शुरुआती जानकारी के अनुसार वह काफी ज्यादा कर्ज में था. पुलिस ने संभव के परिवार को हादसे के बारे में बता दिया है. उसके परिजन भी नोएडा के लिए रवाना हो गए है. परिजनों के आने के बाद उसकी खुदकुशी के बारे और जानकारी सामने आएगी.

पढ़ें  नोएडा में पुलिस एनकाउंटर में 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने रोका, फिर भी लगाई छलांग

मौके पर पहुंची एनडीटीवी रिपोर्टर को पुलिस ने बताया कि अभी मामले की छानबीन जारी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने संभव जैन को रोकने की कोशिश की थी. लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी. 43वीं मंजिल से गिरने के कारण उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए. अभी पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है. FSL सहित पुलिस टीम छानबीन में जुटी है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment