दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला की गोली मारकर की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना कस्बे की सरस्वती विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह दिन दहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए हैं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा मंगलवार की सुबह दादरी में घटी घटना से लगाया जा सकता है जहां पर घर से काम के लिए जा रही एक महिला की दो बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद बाइक सवार वहां से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही अज्ञात हत्यारे की जांच के लिए पुलिस जुटी हुई है।

मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह 8:30 बजे दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती विहार कॉलोनी में राजकुमारी (40) को दो बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। घायल अवस्था में महिला को अस्पताल ले जाएगा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की बेटी ने बताया कि उनका जिला पलवल के ग्राम गोड़ी निवासी मौसी सोनिया उर्फ सोनू से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें आए दिन वह धमकी देती रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

पढ़ें  जीजा और नाबालिक साली की नशीला पदार्थ खाने से हुई मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment