जीजा और नाबालिक साली की नशीला पदार्थ खाने से हुई मौत

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। सेन्ट्रल नोएडा के थाना ईकोटेक तीन क्षेत्र में किराए पर रहने वाले एक जीजा और उसकी नाबालिक साली ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मिला घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

दरअसल, थाना ईकोटेक 3 में किराए के मकान में रहने के लिए आए एक व्यक्ति और एक नाबालिक लड़की ने शुक्रवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जब दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो हबीबपुर गांव निवासी मकान मालिक ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि हबीबपुर गांव की टंकी के पास टावर वाली गली में किराए पर रह रहे मथुरा के गोवर्धन निवासी धर्मेंद्र (उम्र 24 वर्ष) और उसके साथ रहने वाली उसकी नाबालिक लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मकान मालिक ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही मकान मालिक ने बताया कि शुक्रवार को ही यह दोनों किराए पर रहने के लिए आए थे। पुलिस द्वारा लड़की के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों रिश्ते में जीजा और साली लगते हैं।

पढ़ें  नोएडा एयरपोर्ट पर नौकरी के लिए पहुंचे युवाओं का हंगामा, इंटरव्यू का किया बहिष्कार

एडीसीपी ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र अपनी नाबालिक साली को बहलाफुसला कर मथुरा से ग्रेटर नोएडा लेकर आया था और दोनों ने हबीबपुर गांव में किराए पर मकान लिया और उसमें रह रहे थे। देर रात दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो मकान मालिक ने उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया जहां पर दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों कब्जे में लेकर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment