सोसाइटी में चल रही है स्विमिंग पूल व जिम का प्रशासन की टीम ने किया निरीक्षण, लगाया जुर्माना

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कई सोसायटीयो में चल रहे स्विमिंग पूल और जिम की जिला अधिकारी गौतम बुध नगर के निर्देश पर खेल अधिकारी अनीता नागर ने निरीक्षण किया। जिसमें कई सोसाइटियों को चेतावनी देकर 3 दिन के अंदर खामियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। वही एक सोसायटी में स्विमिंग पूल को स्थाई रूप से बंद भी कर दिया गया है। वहीं कई सोसाइटियों में जिम के लिए प्रमाण पत्र न होने के चलते अस्थाई रूप से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बीते 24 अप्रैल को अजनारा सोसायटी के आरजेबी स्विमिंग पूल में गाजियाबाद निवासी नाबालिक तरुण की तैरने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। जिसके चलते इस स्विमिंग पूल को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बने अन्य सोसाइटियों के स्विमिंग पुलों की भी जांच करने के जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिए थे।

जिला खेल अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर गौतम बुद्ध नगर की कई सोसाइटियों का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें कई सोसाइटियों को चेतावनी देकर 3 दिन के अंदर स्विमिंग पूल व जिम की खामियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। तो वही अजनारा सोसायटी ग्रेटर नोएडा के स्विमिंग पूल को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया हैं। कई सोसाइटी में जिम बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के चलते पाए गए। तो वहीं अधिकतर सोसाइटी में यूएफटी कंपनी की भी लापरवाही नजर आई। कंपनी द्वारा जो लाइफगार्ड स्विमिंग पूल पर छोड़े गए हैं वह बिना लाइसेंस के पाए गए हैं। खेल अधिकारी के द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ग्रीन आर्च, चेरी काउंटी, फ्रेंच अपार्टमेंट, अजनारा व फ्यूजन होम सोसायटी सहित कई सोसाइटियों के स्विमिंग पूल की जांच की गई।

पढ़ें  महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ का पुलिस कमिश्नर ने किया शुभारंभ, बिना शौचालय महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात

इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली, अजनारा होम्स, हेल्थ सॉल्यूशन व ग्रेट फिटनेस जिम सहित कई सोसाइटियों के जिम की भी जांच की गई। इन सोसाइटी में जो जिम संचालित किया जा रहे थे उनमें प्रशासन की तरफ से एनओसी नहीं ली गई थी। निरीक्षण के दौरान इन सभी सोसाइटियों में जिम को अस्थाई रूप से बंद करते हुए पांच- पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही अनिता नागर ने बताया कि इन सभी जिम संचालित करने वालो को आगामी दो दिनों में सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment