ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने गांवो व सेक्टरो में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36, सेक्टर 37, सेक्टर पाई वन की सर्विस रोड, सेक्टर स्वर्ण नगरी व ऐच्छर गांव में सफाई व्यवस्था का जायज लिया। सेक्टर पाई वन व सेक्टर 36 के बीच की रोड पर गंदगी और ऐच्छर गांव में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से नाराज जताई। इस दौरान सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर दो फार्मो पर जुर्माना भी लगाया गया है।

 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा के गांवो व सेक्टरो में अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते शुक्रवार को ओएसडी संतोष कुमार द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव में सेक्टर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे जहां पर कई जगह पर सफाई व्यवस्था में खामियां देखने को मिली।

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर दो संबंधित फार्मो मेसर्स इजी एनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट और मैसर्स एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसके साथ ही उन्हें काम में लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को सेक्टर 36, सेक्टर 37 व ऐच्छर गांव की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान ओएसडी के साथ वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान ओएसडी ने सेंट्रल वर्ज, सड़क के किनारे फुटपाथ पर, सेक्टरो व गांवो में नियमित रूप से सफाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक सफाई कर्मी को उसके काम के प्रति निष्ठा को देखते हुए पुरुस्कृत भी किया गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा वाशियों से सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग की अपील की है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment