ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की मांग हुई तेज, कई सामाजिक संस्थाएं और RWAs आए साथ

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लंबे समय से लंबित मेट्रो परियोजना को लेकर अब क्षेत्रवासियों की आवाज़ और मजबूत होती जा रही है। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को औपचारिक पत्र भेजकर मेट्रो DPR को जल्द मंजूरी देने की मांग की है।

इस जनहित अभियान को अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कई प्रमुख सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ और RWAs का भी समर्थन मिलने लगा है। नवरत्न फाउंडेशन, एक्टिव एनजीओ, नोवरा, नोफा, हेल्पिंग हैंड्स, चैलेंजर ग्रुप, नारी प्रगति सोशल फाउंडेशन और एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट सहित कई संगठनों ने समर्थन पत्र भेजकर मेट्रो परियोजना को प्राथमिकता देने की मांग उठाई है। वहीं फर्स्ट एवेन्यू गौर सिटी और सेवियर ग्रीनार्क जैसी एओए भी इस मुहिम से जुड़ चुकी हैं।

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार केवल ऑनलाइन याचिका ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और मुख्यमंत्री कार्यालय को स्पीड पोस्ट के माध्यम से विस्तृत मांग पत्र भेजा गया, जिसे 22 अप्रैल को आधिकारिक रूप से प्राप्त कर लिया गया। साथ ही शहरी विकास विभाग और उत्तर प्रदेश सरकार से संबंधित ऑनलाइन शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं।

समिति ने बताया कि Change.org पर शुरू की गई ऑनलाइन याचिका को अब तक 3000 से अधिक लोगों का समर्थन मिल चुका है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मेट्रो अब सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि लाखों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुकी है।

समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने कहा कि समय रहते परियोजना को मंजूरी नहीं मिली तो आने वाले समय में ट्रैफिक और जनसुविधाओं की समस्याएं और गंभीर हो जाएंगी। वहीं सचिव अनूप कुमार सोनी ने कहा कि यह लाखों लोगों के बेहतर भविष्य और सुरक्षित यात्रा की मांग है, जिसे सरकार को प्राथमिकता देनी चाहिए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment