बीजेपी मंहगाई व बेरोजगारी के मुद्दों से भटकाने के लिए विपक्ष को बना रही निशाना – अखिलेश यादव

Sanchar Now
3 Min Read

संचार न्यूज़। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा पहुंचे जहां पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार गलत तरीके से जानबूझकर विपक्ष के सदस्यों की सदस्यता छीन रही है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव

अखिलेश यादव आज ग्रेटर नोएडा में एक कार्यकर्ता के यहां पर निजी कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे। जब उन्होंने मीडिया से बातचीत की तो उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधना शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी के साथ वही हो रहा है जो समाजवादी पार्टी के साथ पहले हो चुका है। समाजवादी पार्टी के कई सदस्यों की सदस्यता जा चुकी है और वही अब भाजपा की सरकार कांग्रेस के बड़े नेता के साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई बेरोजगारी और अन्य कई मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का कार्य भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से देखेंगे तो भाजपा के कई सदस्यों की सदस्यता भी खत्म हो जाएगी लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है केवल विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री से है खतरा

अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्या के बयान पर कहा कि हम समाजवादी पार्टी के लोग किसी की हत्या नहीं कराते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने संविधान की हत्या करने की शुरुआत कर दी है। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए कहा कि उन्हें कोई मरवाने वाला नहीं है उनका झगड़ा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से है। अगर उन्हें जान का खतरा है या कुर्सी का खतरा है तो मुख्यमंत्री से है।
हम तो उन्हें समर्थन दे सकते हैं सहयोग दे सकते हैं। हम तुमसे बहुत प्रेम और प्यार करते।

पढ़ें  गौतमबुद्धनगर पुलिस का नशे पर सबसे बड़ा प्रहार—तीन साल में 1 अरब 46 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, 1,748 आरोपी गिरफ्तार

साथ ही उन्होंने एनकाउंटर के विषय पर कहा कि लगातार उत्तर प्रदेश में 10 एनकाउंटर की खबरें सामने आई है अगर इनकी जांच की गई तो कई बड़े अधिकारी जेल जाएंगे। ग्रेटर नोएडा में कई फर्जी एनकाउंटर हो चुके हैं जिनकी अगर सही तरीके से जांच की जाए तो बड़े अधिकारी पुलिस के जरूर जेल जाएंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment