भाजपा ने मंगलवार को किसान मोर्चा के साथ ही महिला मोर्चा और अनूसूचित जनजाति मोर्चा के भी जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने की। जबकि एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गोंड ने एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नाम घौषित किए। उत्तर प्रदेश में जनजातियां सीमित जिलों में ही हैं। ऐसे में केवल काशी, गोरखपुर और कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाले जिलों में ही एसटी मोर्चा के अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। इसमें सर्वाधिक भागीदारी गोंड जाति को दी गई है। इसके अलावा नट, कोल, गिहार, खरवार, सहारिया आदि जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं किसान मोर्चा में ब्राह्मण, क्षत्रियों के अलावा जाट, गुर्जर, यादव, त्यागी, लोध, पाल सहित अन्य जातियों को प्रतिनिधित्व देकर क्षेत्रीय संतुलन साधने का प्रयास किया गया है।
वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जिलाध्यक्षों के नाम तय किए गए हैं। पश्चिम क्षेत्र के रामपुर जिले की अध्यक्ष शकुंतला लोधी बनाई गई हैं। इसी तरह सुनीता सैनी को मुरादाबाद महानगर, सिम्पल चौहान को मुरादाबाद जिला, पूनम राणा को शामली, कमलेश सैनी को अमरोहा, गार्गी अग्रवाल को बिजनौर, उषा उपाध्याय को सहारनपुर जिला, विमल चौहान को मुजफ्फरनगर, आरती मिश्रा को गाजियाबाद जिला, संगीता तिवारी को गौतमबुद्धनगर और मीनाक्षी सिसोदिया को बागपत की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ब्रज क्षेत्र की अपूर्वा जादोन को आगरा महानगर, मनीषा सिंह को आगरा जिला, प्रतिमा सिंह को मथुरा जिला, डॉ.अनुपम शर्मा को फिरोजाबाद महानगर, आशा सिंह को फिरोजाबाद जिला, सरिता महेश्वरी को अलीगढ़ जिला, शामली पाठक को हाथरस, प्रज्ञा सेंगर को मैनपुरी, डॉ.अनिता उपाध्याय को कासगंज, गरिमा अग्रवाल को बरेली महानगर, मीना मौर्य को आंवला, बबली सिंह को शाहजहांपुर जिला, रूचि गुप्ता को शाहजहांपुर महानगर और सविता शर्मा को बदायूं का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं, कानपुर क्षेत्र में श्वेता सिंह को कानपुर ग्रामीण, डॉ.दीपिका सिंह सेंगर को कानपुर देहात, नीतू नारायण मिश्रा को इटावा, डॉ.प्राची गुप्ता को कन्नौज, प्रतिमा अवस्थी को औरैया, संध्या तिवारी को महोबा, अर्चना सिंह को चित्रकूट और रुचिका बुन्देला को ललितपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अवध क्षेत्र में अर्चना साहू को लखनऊ महानगर, सुनीता पांडेय को लखनऊ जिला, प्रतिमा सिंह भदौरिया को लखीमपुर, अनुराधा मिश्रा को हरदोई, रामेश्वरी मिश्रा को बाराबंकी, बीना राय राजभर को गोंडा, अंजू पांडेय को अयोध्या जिला और निम्मी अरोड़ा को उन्नाव का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
काशी क्षेत्र में प्रज्ञा पांडेय को वाराणसी महानगर, किरण मिश्रा को वाराणसी जिला, माया सिंह को गाजीपुर, कुसुम गुप्ता को प्रतापगढ़, प्रीति गुप्ता को जौनपुर, अनुपमा राय को मछलीशहर, रीता सिंह को प्रयागराज महानगर, आरती सिंह को प्रयागराज यमुनापार, रूपम त्रिपाठी को प्रयागराज गंगापार, प्रियंका तिवारी को चंदौली, नीतू कनौजिया को कौशांबी, आशा विश्वकर्मा को सोनभद्र का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गोरखपुर क्षेत्र में प्रीति शाही को गोरखपुर महानगर, डॉ.पूजा सिंह कौशिक को गोरखपुर जिला, किरण प्रजापति को संतकबीरनगर, शैल त्रिपाठी को बस्ती, शुभ लक्ष्मी सिंह को महाराजगंज, अराधना पांडेय को देवरिया, रूपम राव को कुशीनगर, अलका सिंह को आजमगढ़, श्वेता राय को बलिया और सन्नो गुप्ता को मऊ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
ये हैं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष
अनूप चौधरी को कानपुर उत्तर, धर्मवीर सिंह को कानपुर दक्षिण, महेंद्र कुमार को कानपुर ग्रामीण, सुमित गिहार को कानपुर देहात, उपेंद्र कुमार को औरैया, बृजेश गिहार को इटावा, जसवंत गिहार को फतेहपुर, मोहित गिहार को कन्नौज, संजय गिहार को फर्रुखाबाद, कोदूराम खैरवार को बांदा, विजय बहादुर को महोबा, दिनेश राज सहारिया को झांसी महानगर, गोपाल सहारिया को झांसी जिला, रामचंद्र सहारिया को ललितपुर, जयगोपाल कोल को चित्रकूट, सुघर सिंह को हमीरपुर, लल्लू गिहार को जालौन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह मनोज गोंड को वाराणसी महानगर, विजय गोंड को वाराणसी जिला, डॉ.कुंदन गोंड को चंदौली, अशोक गोंड को गाजीपुर, राजेश गोंड को मिर्जापुर, मुकेश गोंड को भदोही, मोहरलाल खरवार को सोनभद्र, प्रमोद कुमार गोंड को जौनपुर, उमाशंकर गोंड को मछली शहर, राजेश कुमार नट को सुल्तानपुर, राजेश गोंड को प्रयागराज महानगर, प्रद्युमन कोल को प्रयागराज यमुनापार और अजय कुमार गिहार को प्रतापगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विनोद कुमार गोंड को गोरखपुर महानगर, धर्मराज गोंड को गोरखपुर जिला, प्रदीप गोंड को महाराजगंज, मार्कण्डेय गोंड को कुशीनगर, सिद्धि विनायक गोंड को देवरिया, रामसूरत गोंड को बस्ती, रामू गोंड को सिद्धार्थनगर, आनंद गोंड को संतकबीरनगर, नंदलाल गोंड को आजमगढ़, अनिल गोंड को लालगंज, पप्पू गोंड को मऊ और चंदन गोंड को बलिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
