भाजपा ने जिले में तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Sanchar Now
2 Min Read

 

संचार न्यूज़। गौतम बुद्ध नगर में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा अखाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर लगाए। सोमवार को रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा के माध्यम से जनता के बीच पहुंचने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा है।

इस मौके पर जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें टी-शर्ट और सर्टिफिकेट प्रदान किया। उन्होंने युवा मोर्चा टीम को सफल कार्यक्रम की बधाई दी। वही प्रवासी क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो प्रवीन भड़ाना ने कहा कि देश का युवा आज भी प्रधानमंत्री मोदी जी पर विश्वास करते हैं। युवा मोर्चा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे भारतवर्ष में सफलतापूर्वक महारक्तदान कार्यक्रम करने में सफल हुआ है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजयुमो राज नागर ने बताया कि जिले में तीन स्थानों (बिसरख, ग्रेटर नोएडा व जेवर) पर सैकड़ो युवाओं ने शिविर में प्रतिभाग किया। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी को उनके सफल तथा उज्जवल कार्यकाल की समस्त युवा मोर्चा टीम के साथ शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, रवि जिंदल, सेवानंद शर्मा, इंद्रजीत टाइगर, अजय निगम, महेश शर्मा, मनोज भाटी, चेतन वशिष्ठ, अनुराग शर्मा, सुमित बैसोया, जवाहर तालान, संजीव शर्मा, जॉनी चौहान, गौरव पटेल, सुनील शर्मा, बालेश्वर नागर, अतुल गुर्जर, शक्ति सिंह, मोनू गर्ग, मनोज प्रधान, सुनील खारी आदि कार्यकर्ता मौजूद है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा: रेलवे फाटक पार करते ही फिसली बाइक, ट्रैक पर गिरा युवक; ट्रेन से कटकर मौत…अगले महीने होनी थी शादी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment