गाजियाबाद उपचुनाव में BJP की पहली जीत, Sanjeev Sharma बने विधायक

Sanchar Now
2 Min Read

गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने सपा प्रत्याशी सिंंहराज जाटव को 69351 वोट से हराकर अपनी जीत का परचम लहरा दिया है। संजीव शर्मा को कुल 96946 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी को 27595 और तीसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी को कुल 10736 वोट से संतोष करना पड़ा। 26 राउंड तक चली मतगणना में संजीव शर्मा शुरू से ही बढ़त बनाए हुए थे।

गाजियाबाद सीट पर 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। मतगगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से विधायक रहे अतुल गर्ग लोकसभा सीट पर सांसद चुने गए। उनके इस्तीफे से यह विधानसभा सीट खाली हो गई थी। भाजपा ने इस बार गाजियाबाद सीट पर जहां संजीव शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं सपा ने सिंहराज जाटव और बसपा ने परमानंद गर्ग पर दांव लगाया है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।

गाजियाबाद के विधायक बनने से पहले संजीव शर्मा 2019 से भाजपा के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष भी हैं। इससे पहले वह पार्टी के महानगर महामंत्री भी रह चुके हैं। वह गाजियाबाद से भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संजीव शर्मा विवादों से दूर रहकर संगठन की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वाणिज्य में स्नातक किया है।

बता दें कि, साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता अतुल गर्ग गाजियाबाद शहर सीट से विधायक चुने गए थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में अतुल गर्ग के गाजियाबाद से भाजपा सांसद बनने के चलते यह सीट खाली हो गई थी।

पढ़ें  नोएडा पुलिस ने फर्जी मार्कशीट और डिग्री बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, सरगना समेत दो गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment