ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में कार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Sanchar Now
2 Min Read

 

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मारी। जिससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहाँ पर इलाज के दौरान तीनो की मौत हो गई।

दरअसल, दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार प्रातः चार बजे डांसना की ओर से आ रही क्रेटा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अज्ञात वाहन के द्वारा क्रेटा में जोरदार टक्कर मारी गई जिससे क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें घायल लोग उसी के अंदर फस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर हॉस्पिटल भर्ती कराया।

दादरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बील अकबरपुर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर क्रेटा कार क्षतिग्रस्त हो गई। किसी अज्ञात वाहन के द्वारा क्रेटा कार में जोरदार टक्कर मारी गई जिसमें कार सवार बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद निवासी संजीव, खेरा संदा फरीदपुर थाना खुर्जा निवासी हनी और बुलंदशहर के शीतल गंज निवासी प्रखर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार के अंदर फंसे तीनों व्यक्तियों को गंभीर हालत में बाहर निकाला। जिसके बाद उन्हें नजदीकी अशोका हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से तीनों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

पढ़ें  यूपी में खुलेआम गोलियां चल रही और कानून व्यवस्था को अच्छा बताना... यह एक मजाक है - आजाद

सड़क दुर्घटना में घायल हुए क्रेटा कार तीनों व्यक्तियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही कार में रखे हुए ₹300000 नगदी पुलिस ने परिजनों को लौटा दी है। परिजन अस्पताल में मौके पर मौजूद हैं पुलिस के द्वारा शवो का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment