नोएडा में भाकियू नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट, घरों में तैनात रही पुलिस फोर्स

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के प्रस्तावित दौरे से पहले भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। भाकियू (भानु) के पदाधिकारियों का आरोप है कि वे किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया।

भाकियू (भानु) के नेताओं का कहना है कि संगठन पिछले कई वर्षों से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। किसानों की भूमि, मुआवजा, बिजली दरों और अन्य मुद्दों को लेकर कई बार सरकार से मांग की गई, लेकिन अब तक इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। संगठन का आरोप है कि सरकार की ओर से केवल आश्वासन दिए जाते रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर किसानों को राहत नहीं मिल पा रही है।

बताया गया कि मुख्यमंत्री के ग्रेटर नोएडा में एक निजी अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद भाकियू (भानु) ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराने के लिए एक ज्ञापन देने की योजना बनाई थी। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को मिली, संगठन के कई पदाधिकारियों को उनके घरों या आसपास ही नजरबंद कर दिया गया, जिसका संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध भी जताया।

इसी दौरान मौके पर पहुंचे एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने भाकियू (भानु) के पदाधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एसीपी को सौंप दिया, जिसे प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही गई।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा। चौकीदार की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने रिटायर्ड सीओ के बेटे को किया गिरफ्तार

इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया, नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया, प्रेम सिंह भाटी, सुभाष भाटी, सोनू अवाना, कर्मवीर बैसला, ओमी प्रधान, किटी प्रधान, ललित कुमार, राजू बैसोया, रितिक शर्मा, बीरेन्द्र चौधरी, आकाश चौधरी और हरेन्द्र अम्बावता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाकियू (भानु) के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment