किसानों की समस्याओं को लेकर बीकेयू की 7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगी महापंचायत

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई साथ ही बैठक में फैसला हुआ कि 7 फरवरी को किसानों की समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा । सेक्टर चाई 4 में इस बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन 7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से संबंधित किसानों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण पर महापंचायत करेगी। जिसमें किसानों को 6% विकसित भूखंड, भूखंडों के ऊपर लग रही पेनल्टी, आबादी बैकलीज, किसानों के बच्चों को क्षेत्रीय उद्योगों में रोजगार , ग्राम विकास से संबंधित सभी समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी लगातार क्षेत्र के किसानों को गुमराह कर रही है। पिछले लंबे समय से किसान अपनी आबादी एवं 6% के प्लॉटों के लिए लगातार प्राधिकरण के चक्कर काट रहे लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है ।इस संबंध में संगठन के प्रदेश महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर जोरदार प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर शनिवार से जन जागरण अभियान शुरू किया जाएगा और सभी क्षेत्रीय किसानों को जागरूक किया जाएगा। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक भारतीय किसान यूनियन अंबावता मजबूती से लड़ाई लड़ेगी ।

इस मौके पर सूबेदार गिर्राज, प्रताप नागर , ब्रह्म नेताजी ,जयवीर नागर, डा विकास प्रधान, कृष्ण नागर, ओमवीर बीडीसी किसान संगठन के काफी लोग मौजूद रहे।

पढ़ें  यमुना प्राधिकरण ने तय किए औद्योगिक भू-आवंटन के नए मानक: पारदर्शिता के साथ निवेशकों को मिलेगी प्राथमिकता
TAGGED:
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment