विधवा भाभी के बेडरूम में घुसा देवर, करने लगा गंदी हरकत, चीखने पर सास-ससुर ने कही ये बात

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा महिला ने अपने देवर और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका देवर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था और उसने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसके सास-ससुर ने देवर का साथ दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

देवर ने की अश्लील हरकतें

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को वह अपनी बेटी के साथ बेडरूम में बैठी थी, तभी उसका देवर कमरे में आया। उसने महिला पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब महिला ने मना किया, तो उसने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया, जिससे उसके हाथ की चूड़ियां टूट गईं और खून निकलने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी सास और ससुर मौके पर पहुंचे। महिला ने सोचा कि वे उसकी मदद करेंगे, लेकिन इसके उलट उन्होंने देवर का ही साथ दिया। महिला के मुताबिक, सास-ससुर ने उससे कहा, “देवर जो कह रहा है, वो मान लो। उसकी बात नहीं मानी तो हम तुम्हारी हत्या कर देंगे और इसे आत्महत्या दिखा कर बच जाएंगे।”

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

महिला ने थाने जाकर अपने देवर और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने तीन साल पहले आत्महत्या कर ली थी और तभी से उसका देवर उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। मुंडेरवा थाना के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विधवा महिला की शिकायत पर देवर सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच एसआई मुरलीधर मिश्रा को सौंपी गई है।

पढ़ें  फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, विदेशियों को ऐसे लगा रहे थे चपत

पुलिस के अनुसार, महिला के पति की मौत 2022 में हुई थी। उस समय ससुरालवालों ने महिला के खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस भी दर्ज कराया था, जिसमें वह बाद में बरी हो गई थी। फिलहाल, इस नए मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment