जेठ ने किया रिश्ते को तार-तार, विवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पति ने कहा ‘तीन तलाक’

Sanchar Now
3 Min Read

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पति पर हत्या का प्रयास कर उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला निवासी महिला का छह मार्च 2010 को उनका निकाह असलम उर्फ राजा निवासी मोहल्ला खालापार जिला मुजफ्फरनगर के साथ हुआ था। शादी के दो वर्ष के बाद उनका जेठ शमशाद उन पर गंदी नजरे रखने लगा था। जेठ खुश करने के लिए खाने का सामान भी उन्हें लाकर देता था। उन्होंने इसकी शिकायत अपने पति से की थी। इसके बाद उनके घर कई बार पंचायतें भी हुई थीं। इसके बाद भी जेठ अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था। दो वर्ष पहले उनका पति किसी काम से बाहर गया था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी जेठ ने अपने पुत्र के हाथों उन्हें दूध का कुल्हड़ भिजवाया था। दूध पीने के बाद उन्हें नशा हो गया था।

इस दौरान आरोपी जेठ ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने यह बात अपने पति व दूसरे जेठ ईनाम को बताई थी। पति, जेठ ईनाम व जेठानी हीना ने उन्हें जमकर पीटा था। पिटाई में उन्हें काफी गुम चोटें आई थीं। आरोपियों ने तलाक की धमकी देकर उनसे मामला रफा दफा कर दिया था। इसके बाद ससुराल वालों ने उनके जेठ को विदेश भेज दिया था। वापस आने के बाद जेठ उनके साथ फिर से छेड़छाड़ करने लगा था। विरोध करने पर जेठ का पुत्र शाद, पति असम, जेठ ईनाम व शमशाद व जेठानी हीना ने उन्हें जमकर पीटा था। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनकी हत्या का प्रयास भी किया था। इसके बाद पति उन्हें तीन तलाक देकर परिवार के साथ यहां से फरार हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना अपने भाइयों को दी थी।

पढ़ें  आजम के बेटे अब्दुल्ला को फिर से 7 साल की सजा; 2 पासपोर्ट मामले में रामपुर MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला

सूचना पर यहां पहुंचे भाइयों ने डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद वह मुज्जफरनगर थाने में भी गई थी। पुलिस वालों ने उनसे पुलिस के बड़े अधिकारियों से आदेश कराकर लाने की बात कही थी। 18 अप्रैल को वह अपने भाइयों के साथ अपने मायके आ गई थी।

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment