दो फरवरी को अयोध्या जाएगी पूरी धामी कैबिनेट, श्री राम मंदिर के करेगी दर्शन

Sanchar Now
1 Min Read

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पूरी कैबिनेट के साथ दो फरवरी को रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। बुधवार को सीएम धामी ने इसकी जानकारी मीडिया कर्मचारियों के साथ साझा की।

दो फरवरी को आयोध्या जाएगी धामी कैबिनेट

सीएम धामी ने कहा हम सभी वर्चुअल रूप से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह बहुत ही हर्ष-उल्लास और पूरे देश को गौरवान्वित करने वाल क्षण था। दो फरवरी को कैबिनेट के साथ अयोध्या जाने का फैसला किया है।

कार्यकर्ताओं को भी भेजा जाएगा आयोध्या

सीएम धामी ने बताया आयोध्या जाकर साक्षात रूप से रामलला के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक जनपद से 10-10 भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्य के लिए अयोध्या भेजा जाएगा।

पढ़ें  उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, यूपी में 24 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment