दिल के अरमां आंसुओं में बह गए: प्रेमिका करती रही बरात का इंतजार, दूल्हा किसी दूसरी युवती के साथ फरार

Sanchar Now
1 Min Read

बरेली। नवाबगंज इलाके में ऐन निकाह के दिन दूल्हा किसी और युवती के साथ भाग निकला। हाथों में मेंहदी रचाए दुल्हन बरात आने का इंतजार करती रह गई। युवक के पिता ने अपने साढ़ू पर बेटे को बहकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

इलाके के एक गांव में युवक के एक युवती से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिवारों को इस बारे में पता चला तो पहले उन्होंने नाराजगी जताई और फिर दोनों की शादी तय कर दी। युवक के परिवार ने युवती से रोक कर जल्दी निकाह करने की बात कही लेकिन युवक निकाह करने से इन्कार करने लगा।

इस पर युवती के परिवार वालों ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। पंचायत होने के बाद युवक निकाह के लिए तैयार हो गया। बृहस्पतिवार का दिन भी पक्का हो गया लेकिन बृहस्पतिवार को ही युवक अपनी मौसेरी बहन के साथ भाग निकला। देर शाम तक वह बरातघर नहीं पहुंचा तो खोजबीन की गई। माजरा पता लगने के बाद युवक के पिता ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर अपने साढ़ू पर कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें  दिल्ली में पकड़ा गया हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक, पिछले कई दिनों से था फरार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment