सीएम योगी बोले-काकोरी घटना को डकैती कहकर क्रांतिकारियों को अपमानित किया गया, कांग्रेस नेताओं ने कराई थी शहीदों को सजा

Sanchar Now
3 Min Read

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह में रविवार को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के क्रांतिकारियों का एक ही उद्देश्य था भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराना। उन्होंने कहा कि जिन वीर क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काकोरी कांड कोई डकैती नहीं थी बल्कि हमारे महान क्रांतिकारियों का एक ही उद्देश्य था कि देश को आजादी मिले और अंग्रेजों को देश से भगाया जाए। अंग्रेजों ने इसे डकैती कहा। दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस के हाथ में सत्ता आई तो उन्होंने भी इसे डकैती कहा जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर हमारे देश के महान क्रांतिकारियों को सम्मान दिया। मुख्यमंत्री योगी काकोरी ट्रेन एक्शन की 101वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके पहले 1922 में हुए चौरीचौरा कांड से भी कांग्रेस ने मुंह मोड़ लिया और आजादी का आंदोलन स्थगित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत विरोधी ताकतें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर देश के खिलाफ अफवाह फैलाने और समाज को गुमराह करने का कुत्सित प्रयास कर रही हैं। ऐसे में युवाओं को इतिहास की सच्चाई और देश के नायकों के योगदान से परिचित कराना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने देश की युवा पीढ़ी को क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों के गौरवशाली इतिहास से दूर रखा, उन्होंने युवाओं के साथ सबसे बड़ा अन्याय किया।

पढ़ें  अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर बडा हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से चालक की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी का इतिहास केवल किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि नई पीढ़ी को वीर शहीदों के त्याग और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए।सीएम योगी ने कहा कि 15 अगस्त को भारत की आन,बान और शान का प्रतीक तिरंगा हर घर पर लहराना चाहिए। उन्होंने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ‘वंदे मातरम्’ का गान हर संस्था में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने और युवाओं में देश के प्रति गौरव का भाव पैदा करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। काकोरी की ऐतिहासिक धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्रांतिकारियों के बलिदान को नमन करते हुए कहा देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और संघर्ष का परिणाम है। उनके सपनों के भारत के निर्माण की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी पर है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment