ऑनलाइन प्रवचन से बनाता था B.Tech लड़कियों को शिष्या, नशा कराकर एक दर्जन युवतियों से की गलत हरकत, इंजीनियर साधु गिरफ्तार

Sanchar Now
7 Min Read

यूपी के मथुरा में एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत गीता ज्ञान के नाम पर युवतियों को नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण के आरोप में एक आईआईटीयन साधु वेश धारी बाबा को गिरफ्तार किया गया है। गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में गत दिनों उसने छत्तीसगढ़ की युवती से रेप का प्रयास किया। इसका मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने उसके यहां से दो युवतियों को मुक्त करा उनके घरवालों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से फोरदा (उड़ीसा) निवासी अभिषेक मिश्रा द्वारा गीता ज्ञान के नाम पर नशीली दवा खिलाकर युवतियों के साथ यौन शोषण किया जाता था। उसने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया था। उसके अभिभावक अब भुवनेश्वर में रहते हैं। अभिषेक कुछ वर्षों पूर्व राधाकुंड में आकर रहने लगा। आरोप है कि वह ऑनलाइन प्रवचन कर युवतियों को फंसाता था और उनका ब्रेनवाश कर देता था। इस बीच में उन्हें नशीले पदार्थ का सेवन करा यौन शोषण भी करता था। पुलिस के अनुसार इसके यहां कई युवतियां थीं। पुलिस को ऐसी जानकारी मिल रही थी लेकिन कोई युवती इसके खिलाफ बोलने को तैयार नहीं थी। पिछले दिनों अधिकांश युवतियां इसके यहां से अपने घरों को लौट गई थीं लेकिन कुछ युवतियां इसके पास से नहीं जा रही थीं।

छत्तीसगढ़ की युवती ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ निवासी बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने पिछले सप्ताह इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उसने कहा था कि वह अपनी बहन से मिलने राधाकुण्ड आई थी। वहां बहन के जाने के बाद आरोपी ने दूध में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

पढ़ें  वाराणसी एयरपोर्ट पर अब FASTag से कटेगा पार्किंग शुल्क, जानिए पूरी डिटेल

15 मई को युवती आई थी मथुरा

छत्तीसगढ़ की युवती मथुरा में इंटर्नशिप कर रही अपनी बड़ी बहन से मिलने 15 मई को आई थी। पीड़िता के अनुसार 17 मई को दोनों बहनों का जन्मदिन था, जिसे वह एक साथ मनाना चाहती थीं। पीड़िता की बहन राधाकुंड में किराए के मकान में रह रही थी। युवती ने बताया जब वह पहुंची तो उसकी बहन ने कहा कि वह अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के साथ कीर्तन मंडली में भजन करने जा रही है। इसके बाद पीड़िता कमरे में रुक गई।

अभिषेक मिश्रा ने दिया प्रसादी दूध

पीड़िता ने तहरीर दी कि वह कमरे में आराम कर रही थी। उसी रात अभिषेक मिश्रा उर्फ आदिकर्ता नारायण दास कमरे पर आया और उसे दूध देते हुए बोला कि यह भगवान का प्रसाद है पी लीजिए। इस पर पीड़िता ने कहा कि उसे दूध से एलर्जी है, वह नहीं पीती, लेकिन अभिषेक जबरदस्ती करते हुए बोला, प्रसाद के लिए मना नहीं करते। इसके बाद थोड़ा सा दूध उसने पी लिया। घंटे भर बाद उसे चक्कर आने लगे और बेहोशी छा गई। जब वह सुबह उठी तो तबीयत सही नहीं लगी और पेट में दर्द भी था। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद 16 मई की सुबह अभिषेक मिश्रा फिर आया और हालचाल पूछा। तबीयत खराब होने की बात सुन बोला कि अभी सही हो जाएगी। इसके बाद वह अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करते हुए वो चीखने लगी तो अभिषेक मिश्रा वहां से उसकी बहन, पिता और माता को जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। इसके बाद बहन को बताया तो उसने भी कहा कि वह झूठ बोल रही है।

पढ़ें  54 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

पीड़िता तत्काल रिजर्वेशन कराकर वापस अपने छत्तीसगढ़ स्थित घर पहुंच गई। वहां उसने मां को सारी बात बताई। जिसके बाद मां बेटी शर्म की वजह से चुप हो गई। लेकिन इसके बाद भी आरोपी अभिषेक अलग अलग नंबरों से फोन करने लगा, धमकाने लगा और बोला उसके पास नहाते हुए की वीडियो है, जिसे वह वायरल कर देगा।

यहां से शुरू हुई अभिषेक की उल्टी गिनती

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया छत्तीसगढ़ की लड़की द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए। वह अपने बयान पर कायम रही। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक पर शिकंजा कसना शुरू किया।

राधा कुंड से किया गिरफ्तार

पुलिस ने सोमवार शाम आरोपी अभिषेक मिश्रा को राधाकुंड स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। वहां दो युवतियां भी मिलीं। इनमें एक बिलासपुर की और दूसरी छतरपुर मध्य प्रदेश की है। युवतियों के परिजन यहां आ गए थे। पुलिस ने दोनों युवतियों को उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके परिजन उन्हें नशा मुक्ति केंद्र ले गए हैं।

रैकेट पकड़ने में जुटे थे हिन्दू संगठन

कानपुर से आए विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता राजेश गिरी ने बताया कि इस रैकेट को पकड़ने के लिए एक माह से लगे थे। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के अनुसार आरोपी आईआईटीयन है। उसने आईआईटीयन और पढ़े-लिखे बच्चों को ऑनलाइन गीता ज्ञान देने के माध्यम से अपने जाल में फंसाया। करीब दो दर्जन युवक युवती इसके आश्रम पर आकर रहने लगे। इनका ब्रेनवाश कर देता था।

पढ़ें  बरेली में टायर फटने पर कार डंपर से टकराई, दरवाजे लॉक होने से बच्चे समेत आठ लोग जिंदा जले

फिलहाल गिरफ्तारी के दौरान दो युवतियां मिलीं थीं। उनके परिजन भी पुलिस टीम के साथ थे। उनकी मानसिक स्थिति को देखने के बाद आगरा की नशा मुक्ति टीम बुलाया और परिजनों की सहमति पर टीम के साथ आगरा नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक युवती के बयान दिया है कि वह यहां पर शोषण करता था। और कुछ नशीला पदार्थ पिलाता था। इस बारे में जांच की जा रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment